Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 02:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे के खिलाफ केस दर्ज… जानें क्यों?
बिहार

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे के खिलाफ केस दर्ज… जानें क्यों?

October 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
निरहुआ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : मुजफ्फरपुर की सिविल कोर्ट में बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ तथा भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया गया है। यह मामला अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दायर किया है। कोर्ट ने परिवाद स्वीकार करते हुए सुनवाई की तिथि 18 अक्टूबर 2025 तय की है।

मॉल उद्घाटन समारोह से बिगड़े हालात

4 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित कलमबाग चौक के पास एक मॉल का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में निरहुआ और आम्रपाली दुबे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। जैसे ही दोनों स्टार पहुंचे, उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

auto

भीड़ और जाम से जनता परेशान

कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ और आयोजकों की अव्यवस्था से शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। कई घंटे तक आम लोग परेशान रहे। यहां तक कि मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि इसे “जानलेवा” करार दिया गया।

अधिवक्ता ने उठाई आवाज

अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने अपने परिवाद में कहा कि मॉल उद्घाटन “बेहद खतरनाक और जानलेवा” तरीके से आयोजित किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यह स्थिति किसी बड़ी भगदड़ जैसी त्रासदी को जन्म दे सकती थी। इस मामले में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ तीन अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

कोर्ट की अगली सुनवाई 18 अक्टूबर

सिविल कोर्ट ने मामला स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 18 अक्टूबर 2025 तय की है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा की कार का एक्सीडेंट, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसाउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा की कार का एक्सीडेंट, फिर…
Next Article बिहार में हटने लगे राजनीतिक दलों के तमाम पोस्टर-बैनर… जानें

Related Posts

Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.