Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 11:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इसलिए सामने नहीं आते राखी सावंत के पति, खुला राज
अन्य खबरें

इसलिए सामने नहीं आते राखी सावंत के पति, खुला राज

August 10, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने खुद ही बता दिया कि क्यों उनके पति की एक भी तस्वीर सामने नहीं आई है.

अकसर विवादों के चलते खबरों में रहने वाली अभिनेत्री राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों नए बखेड़े की वजह से चर्चा में आ गई हैं. 40 की उम्र में राखी ने शादी कर ली है, लेकिन इस शादी के बारे में एक अजीब बात है. अजीब ये है कि शादी के बाद राखी ने लोगों को अपने दूल्हे की एक झलक तक नहीं दिखाई है. मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और मंगलसूत्र पहले राखी की तस्वीरें तो खूब वायरल हुई हैं. दुल्हन बनी राखी ने अपनी शादी की बात भी कबूल की है, लेकिन वो अपने पति से किसी को मिला नहीं रही हैं. यही नहीं राखी दूल्हे के सामने नहीं आने के पीछे अजीब-अजीब कारण बता रही हैं.

हाल ही में राखी सावंत ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि क्यों उनके पति मीडिया के सामने नहीं आना चाहते. राखी ने कहा कि ‘मेरे हसबैंड को मीडिया वगैरह बिल्कुल पसंद नहीं है. उनको किसी के सामने नहीं आना था. शादी तो परिवार के बीच होती है दुनिया को थोड़े ही बुलाना होता है’. इससे पहले राखी सावंत ने खुलासा करते हुए कहा था कि ‘मेरे पति रितेश अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के साथ काम करते हैं. रितेश डोनाल्ड ट्रम्प की टीम का एक अहम हिस्सा हैं’.

वायरल हुई थीं राखी सावंत की शादी वाली तस्वीरें

राखी सावंत ने अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि ‘मेरा पहला टीवी इंटरव्यू देखने के बाद ही वो मेरे फैन बन गए थे. उन्हें जानने के बाद मैंने जीजस से बहुत प्रार्थना की थी कि मैं उन्हीं की पत्नी बनूं. हमने व्हाट्सएप पर चैट शुरू की और उन्होंने मुझे व्हाट्सएप पर ही प्रपोज किया था. मेरी मॉम, भाई और सभी लोग काफी एक्साइटेड थे. होटल में हमने हिंदू और क्रिश्चियन वेडिंग की. उसी दिन हमने पहले कोर्ट मैरिज की थी’.

पति के बारे में बताई सारी बातें

इसके अलावा स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने मां बनने की प्लानिंग के बारे में भी बात की थी. उन्होंने कहा था कि ‘मैं साल 2020 में मां बनने के बारे में सोच रही हूं’. खबरों की मानें तो राखी ने एनआरआई बिज़नेसमैन रितेश (Ritesh) से शादी की है. इससे पहले राखी ने दीपक कलाल से शादी की अनाउंसमेंट की थी. दोनों ने साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शादी की बात शेयर की. लेकिन जैसे ही वो दिन आया ये खबरें झूठ निकली थीं.

इस बात से डर गई थीं राखी

राखी सावंत ने एक और इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंमे 28 जुलाई को जेडब्ल्यू मैरियट में एक रूम में शादी कर ली थी. लेकिन एक डर की वजह से उन्होंने शादी की बात किसी से शेयर नहीं की थी. वो इस बात से डर गई थीं कि उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिलेगा. खबरों की मानें तो राखी के पति लंदन में रहते हैं लेकिन राखी का कहना है कि वो शादी के बाद भी भारत में ही रहेंगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ी कंपनी में काम करती थी महिला, जिसे बेहतर नौकरी के नाम पर GB रोड में बेच दिया गया
Next Article भारत के साथ कारोबार बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी! ईद मनाने के लिए नहीं है पैसे

Related Posts

अन्य खबरें

सहकारिता योजनाओं पर मंत्री सख्त, बोले- फाइलें अटकाना बंद करें, तुरंत निपटाएं पेंडिंग काम

October 8, 2026
Headlines

‘एक मच्छर भी इंसान को…’ सिखाने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश, नहीं रहे दिग्गज नाना पाटेकर

October 8, 2026
अन्य खबरें

CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का कनेक्शन: सुप्रीम कोर्ट की यह सुनवाई क्यों है खास

October 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.