Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिव्यांग रामलगन के जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘रामलगन’ का प्रीमियर, उनके अदभुत प्रतिभा का हर कोई है कायल
अन्य खबरें

दिव्यांग रामलगन के जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘रामलगन’ का प्रीमियर, उनके अदभुत प्रतिभा का हर कोई है कायल

December 4, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

विपरीत परिस्थितियों में भी अपने शौक को जिन्दा रख उसे एक नया आयाम देने में जुटा रामलगन अब गुमनामी के अंधेरे में कैद नहीं रहा। विश्व माया चैरिटेबल ट्रस्ट एवं दो घुमक्कड़ के संयुक्त सहयोग से दिव्यांग महादलित मजदूर रामलगन सदा के शिल्प और उनके जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘रामलगन’ का प्रीमियर मंगलवार की रात बखरी मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। प्रीमियर समारोह को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि राम-लखन ने अपनी शिल्प कला और मेहनत से यह साबित कर दिया है कि अगर इंसान ठान ले तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है।
डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘रामलगन’ के निर्माण के लिए डॉ. रमण झा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से ही समाज के वंचित और उपेक्षित प्रतिभाओं को आगे लाया जा सकता है। इस मौके पर भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी पार्षद नीरज नवीन, वरिष्ठ भाजपा नेता पार्षद सिधेश आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता विकास वर्मा एवं हम के राष्ट्रीय महासचिव सुभाष सिंह समेत अन्य अतिथियों ने रामलगन को सम्मानित भी किया।
बता दें कि मूक-बधिर दिव्यांग रामलगन को मिट्टी और बेकार पड़े समानों की कलाकृति निर्माण का अद्भुत हुनर उपर वाले ने दिया है। रामभरोस सदा का पुत्र रामलगन ना तो बोल सकता है और ना ही सुन सकता है। लेकिन मानसिक और बौद्धिक दिव्यांगता के बाद भी रामलगन द्वारा मिट्टी से बनाई गई कलाकृतियों को देख कर हर कोई दंग रह जाता है। चंद्रभागा नदी के किनारे स्थित उजान बाबा स्थान की प्राकृतिक छटा में अपनी रचनात्मक कला को मूर्त रूप देने में मशगुल रहता है। बगैर किसी प्रशिक्षण के रामलगन मिट्टी और बेकार फेंकी गई चीजों से जेसीबी, ट्रैक्टर, ट्रक, ट्रेन, बाइक, हल, जनरेटर समेत दर्जनों समान बड़े ही कुशलता से बनाता है।

गीली मिट्टी से बना कर तैयार की गई मूर्तियां इतनी जीवंत दिखती है कि अब बोल और चल पड़ेगी। ‘हिन्दुस्थान समाचार’ ने नौ मई को ‘बोल नहीं सकता लेकिन जीवंत दिखती है कलाकृति’ के द्वारा रामलगन की विलक्षण प्रतिभा को सामने लाया था। जिसके बाद देश भर में हेरिटेज तथा अनोखी बातों पर फोकस करने वाले दो घुमक्कड़ की नजर इस पर गई। उन्होंने बीएमसीटी से संपर्क किया और उसके कला की विलक्षण प्रतिभा को देख विश्वमाया चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ मिलकर दो घुमक्कड़ के नाम से चर्चित मनीष गार्गी ने आत्मानंद कश्यप के साथ मिलकर रामलगन की कलाकारी और बौद्धिक क्षमता पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग दो और तीन सितंबर को करने के बाद पूरी तरह से सजाया तथा विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर इसका प्रीमियर किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स: किस सितारे को मिला कौन सा अवार्ड
Next Article गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पर बायोपिक बनाएंगे फरहान और रितेश

Related Posts

अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
अन्य खबरें

पतली आईब्रो से हैं परेशान? आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे

August 25, 2026
अन्य खबरें

सरकारी नौकरी का अलर्ट: IBPS, SBI, NTPC, SAIL समेत 31,570 Vacancy

August 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.