Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 10 April, 2026 • 06:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ की रिलीज डेट बदली, निर्माताओं ने जारी किया फर्स्ट लुक पोस्टर
अन्य खबरें

फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ की रिलीज डेट बदली, निर्माताओं ने जारी किया फर्स्ट लुक पोस्टर

November 15, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ की रिलीज डेट अब बदल गई है। यह फिल्म अब 21 फरवरी, 2020 को रिलीज होगी। फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ का नया पोस्टर भी जारी हुआ है। पोस्टर में आयुष्मान भागते दिख रहे हैं और उनके पीछे बाराती है। पोस्टर पर लिखा है-‘अब ज्यादा जल्दी रिलीज होगी आपकी और हमारी ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’। फिल्म पहले 13 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली थी। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ का पोस्टर शेयर किया। तरण ने ट्वीट किया-‘आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ अब नए डेट पर 21 फरवरी, 2020 को रिलीज होगी। हितेश केवल्या इस फिल्म को निर्देशित करेंगे और भूषण कुमार और आनंद एल राय द्वारा संयुक्त रूप से फिल्म का निर्माण किया जाएगा।

आयुष्मान ने ट्विटर पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। आयुष्मान ट्वीट किया-‘भागते भागते आ रहे हैं हम। ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ अगले साल 21 फरवरी को रिलीज होगी।’

Advertisement Advertisement

आनंद एल राय ने ट्विटर पर फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ का पोस्टर शेयर कर लिखा-‘शुभ कार्य की जल्दी करते हैं और शुभ मंगल हो तो ज्यादा जल्दी…शुभ मंगल ज्दादा सावधान अब ज्यादा जल्दी।’

फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ का सीक्वल है। यह फिल्म समलैंगिक रिश्ते पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग वाराणसी में चल रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में होंगे। उनके साथ फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में ‘बधाई हो’ की सह कलाकार नीना गुप्ता और गजराज राव की जोड़ी फिर नजर आएगी। फिल्‍म में कार्तिक सिंह (आयुष्‍मान खुराना) अमन त्रिपाठी (जीतेंद्र कुमार) के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। शंकर त्रिपाठी (गजराज राव) और सुनैना त्रिपाठी (नीना गुप्ता) कार्तिक सिंह के माता पिता के रोल में हैं। अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी फिल्म में कुसुम की भूमिका में है। फिल्म के निर्माता आंनद एल राय और भूषण कुमार है। दोनों ने पहले भी फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘जीरो’ में साथ काम किया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकिस्तान में आकाशीय बिजली गिरने से 20 की मौत
Next Article मराठी सिंगर गीता माली की सड़क हादसे में मौत, पति विजय की हालत गंभीर

Related Posts

अन्य खबरें

JSSC ALERT : उत्पाद सिपाही परीक्षा की तारीख का ऐलान… जानें

March 30, 2026
अन्य खबरें

ALERT : कोकर से हिनू बरियातू तक आज गुल रहेगी बिजली… जानें क्यों

March 30, 2026
अन्य खबरें

फेक न्यूज पर अब लगेगा लगाम! Google ने कर दिया तगड़ा जुगाड़

March 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जंगल में तड़पते हर बेजुबान की जान के लिए अब खुलेगा इलाज का रास्ता… जानें कैसे

April 10, 2026

मधुबनी के राकेश की भुरकुंडा में खतरनाक मौ’त… जानें कैसे

April 10, 2026

लापता हिमांशु के वापसी की कहानी… डर नहीं, भरोसे से काम कर गए सदर थानेदार

April 10, 2026

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026

TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल

April 10, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.