Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 01:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ब्‍लीच से भी ज्‍यादा गोरा बना देगा ये फेस पैक
अन्य खबरें

ब्‍लीच से भी ज्‍यादा गोरा बना देगा ये फेस पैक

August 10, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

चमकदार और गोरी त्‍वचा पाने के लिए लोग खूब पैसे खर्च करते हैं। लेकिन यह बात समझनी होगी कि जितनी ज्यादा नेचुरल चीजों से स्‍किन की केयर होगी,  स्‍किन पर उतना ही ग्‍लो आएगा। घर पर हमारे पास न जाने कितनी ही चीजें मौजूद हैं, जो पार्लर ज्यादा ग्‍लो दे सकती है।

आपको बस उन्‍हें सही ढंग से प्रयोग करना आना चाहिए। अगर आपकी रंगत थोड़ी सांवली है और आप उसे निखारना चाहती हैं, तो अब आपको बाहर पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। आज आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू फेस पैक लेकर आए हैं, जिससे आप अपनी सांवली रंगत में निखार ला सकती हैं।

auto
  1. चंदन का पेस्ट

चंदन के पेस्ट का आपकी त्वचा पर ठंडा प्रभाव पड़ता है और यह चेहरे पर निशान को कम करने में मदद करता है। यह त्वचा में मेलेनिन के उत्पादन को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे आपकी त्वचा चमकदार बनती है।

चंदन पाउडर

पानी

बनाने और लगाने का तरीका

एक कटोरा लें और उसमें चंदन पाउडर डालें।

थोड़ा पानी डालें और एक पेस्ट बनाएं।

इसे अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।

इसे 7 – 10 मिनट तक रखें, या जब तक यह सूख न जाए।

फिर अपने चेहरे में थोड़ा पानी डालें और हाथों से इसे मलते हुए साफ करें। उसके बाद चेहरे को पानी से अच्‍छी तरह से धो लें।

  1. चावल का आटा और दूध का पेस्ट

चावल का आटा टैनिंग को कम करता है। साथ ही इसकी मोटी बनावट आपकी त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए एक बेहतरीन स्क्रब का काम करती है। दूध के साथ अगर इसे मिलाया जाए, तो यह त्वचा को अच्छी तरह से साफ करता है।

 

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री-

चावल का आटा

दूध

बनाने और लगाने का तरीका

चावल के आटे को ठंडे दूध में मिलाकर एक पेस्ट बनाएं।

इसे चेहरे और गर्दन के क्षेत्र पर लगाएं।

एक बार सूखने पर, थोड़े से पानी के साथ अपनी त्वचा पर मालिश करते हुए इसे साफ कर लें।

  1. ऑरेंज जूस के साथ मुल्तानी मिट्टी

संतरे में मौजूद विटामिन सी सन टैन से छुटकारा दिलाने का काम करता है। मुल्तानी मिट्टी के साथ इसे जूस को मिलाने पर, यह त्वचा को और भी साफ और फ्रेश करता है।

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री-

संतरे का ताजा निचोड़ा हुआ रस

मुल्तानी मिट्टी का पाउडर

बनाने और लगाने का तरीका

संतरे का रस निचोड़ें।

चिकना पेस्ट बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं।

पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से फैलाएं।

एक बार सूखने के बाद, गीले हाथों से चेहरे और गर्दन की साफ कर लें।

वैसे तो जीन्स से त्वचा गोरी या काली बनती है। लेकिन उसे साफ और चमकदार बनाने के लिए इन घरेलू फेस पैक का इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी हुए कोरोना संक्रमित
Next Article प्रियंका गांधी की एंट्री से राजस्थान में टूटने से बच गई कांग्रेस !

Related Posts

अन्य खबरें

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
अन्य खबरें

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026
अन्य खबरें

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.