Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 1 मैच, 3 टीमें: साउथ अफ्रीका में क्रिकेट का अनूठा मैच आज
स्पोर्ट्स

1 मैच, 3 टीमें: साउथ अफ्रीका में क्रिकेट का अनूठा मैच आज

July 18, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बाद क्रिकेट का खेल अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। इंग्लैंड में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें टेस्ट क्रिकेट खेल रही हैं तो पाकिस्तान भी वहां पहुंच कर अपनी सीरीज का इंतजार कर रहा है। इस बीच साउथ अफ्रीका भी आज क्रिकेट की शुरुआत करने जा रहा है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने एक अनूठे फॉर्मेट के साथ एक चैरिटी मैच खेलेगा।

इस मैच में एक साथ तीन टीमें मैदान पर उरतेंगी और वह बारी-बारी बैटिंग और बोलिंग करेंगी। इसलिए इस क्रिकेट फॉर्मेट का नाम 3T क्रिकेट रखा गया है। यह मैच 36 ओवर तक चलेगा। इस फॉर्मेट को एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। यह मैच ‘सोलिडेरिटी कप’ के नाम से खेला जाएगा। इस मैच के जरिए कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग के लिए फंड इकट्ठा किया जाएगा।

18 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे यह मैच शुरू होगा, जिसका स्टार स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

फॉर्मेट और नियम
हर टीम में 8 खिलाड़ी होंगे। इस मैच में कुल 36 ओवर होंगे और हर पारी में 18 ओवर। 18 ओवर के बाद एक ब्रेक होगा। हर टीम को 12 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। इसमें वह 6 ओवर के प्रारूप में दो बार बल्लेबाजी करेगी और हर बार नई टीम के दो गेंदबाजों का सामना करेगी।

खेल के पहले हाफ में यह तय होगा कि कौन सी टीम बल्लेबाजी से गेंदबाजी में जाएगी। वहीं पहली पारी के स्कोर यह तय करेंगे कि कौन सी टीम दूसरी पारी में पहले या बाद में बल्लेबाजी करेगी। अगर स्कोर टाई रहता है तो पहले हाफ का बैटिंग ऑर्डर ही दोहराया जाएगा।

एक छोर पर बचा इकलौता बल्लेबाज भी कर सकता है बैटिंग
अगर सात विकेट गिर जाते हैं तो आखिरी बल्लेबाज अकेला बल्लेबाजी कर सकता है लेकिन वह सिर्फ सम संख्या वाले रन ही बना सकता है। कुछ-कुछ वैसा ही जैसा हम और आप गली क्रिकेट में खेलते रहे हैं। अगर सातों विकेट पहले हाफ में गिर जाते हैं तो दूसरे हाफ में नॉट आउट रहा बल्लेबाज अकेले बैटिंग करने उतरेगा। और अपनी पारी को आगे बढ़ाएगा।

–एक गेंदबाज अधिकतम तीन ओवर फेंक सकता है।

-हर टीम को अपने 12 ओवर की गेंदबाजी में नई गेंद का इस्तेमाल करना होगा जो दोनों विपक्षी टीमों के खिलाफ इस्तेमाल होगी।

-3 अतिरिक्त फील्डर्स का इस्तेमाल किया जा सके। इन्हें या दोनों टीमों से चुना जा सकता है या फिर डगआउट की टीम से लिया जा सकता है। अगर कोई टीम ऐसा करती है तो फील्डिंग रिस्ट्रिक्शन के नियम लागू होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article2500 टन सोने के खजाने की तलाश
Next Article मानवीय हितों के प्रति संवेदनशील रहने की जरूरत : हेमन्त सोरेन

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.