Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 02:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खिताब बचाने भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया से पहला मुकाबला
स्पोर्ट्स

खिताब बचाने भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया से पहला मुकाबला

September 9, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

New Delhi : भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियाई खेल 2026 में खिताब बचाने के लिए मंगलवार शाम जापान रवाना हो गई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले खेलों में हिस्सा लेगी। हॉकी के मुकाबले नागोया से करीब 35 किलोमीटर दूर काकामिगहारा में खेले जाएंगे।

भारत के लिए इस बार दांव बड़ा है। स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। टीम हाल में नीदरलैंड्स और बेल्जियम में हुए एफआईएच हॉकी विश्व कप में आठवें स्थान पर रही थी। अब खिलाड़ियों की कोशिश उस निराशा को पीछे छोड़कर एशियाई खेलों में मजबूत वापसी करने की होगी।

हर मैच पर फोकस, नॉकआउट के लिए सुधार जरूरी

जापान रवाना होने से पहले हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि टीम का ध्यान अभी दूर के नतीजों पर नहीं, बल्कि एक-एक मुकाबले पर रहेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी मैच आसान नहीं होगा और नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए टीम को लगातार अपने खेल में सुधार करना होगा। भारत चार बार एशियाई खेलों का चैंपियन रह चुका है। पिछली बार भी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी उसका लक्ष्य खिताब बरकरार रखने के साथ ओलंपिक का टिकट हासिल करना है।

पूल-ए में जापान और दक्षिण कोरिया से चुनौती

भारत को पूल-ए में मेजबान जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंडोनेशिया के साथ रखा गया है। टीम 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। पूल चरण का आखिरी मुकाबला 28 सितंबर को बांग्लादेश से होगा।

इसके बाद 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल और 3 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा। भारत की राह में दक्षिण कोरिया और मेजबान जापान जैसी टीमें बड़ी चुनौती होंगी। टीम अगर स्वर्ण जीतती है तो न सिर्फ एशिया में अपना दबदबा कायम रखेगी, बल्कि 2028 ओलंपिक में सीधे जगह भी पक्की कर लेगी।

इसे भी पढ़ें : पुलिस ने गांव-गांव चिपकाये खूंखार नक्सलियों के पोस्टर, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 09 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article KISS में साध्वी ऋतम्भरा ने देखा ‘असली भारत’, बोलीं- यहां समाई है तीर्थस्थलों की पवित्रता

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 27 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 27, 2026
झारखंड

आदिकवि की याद, बदलाव की बात… हरमू में गूंजे महर्षि वाल्मीकि के विचार

October 26, 2026
Headlines

जमीन के लफड़े में रेत डाला भतीजे का गला, प्रोफेसर चाचा बेटा सहित 6 घंटे में गिरफ्तार

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 27 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 27, 2026

आदिकवि की याद, बदलाव की बात… हरमू में गूंजे महर्षि वाल्मीकि के विचार

October 26, 2026

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026

नशा मुक्त बिहार से लेकर महापर्व तक… CS ने तमाम DM को दिये सख्त निर्देश

October 26, 2026

मंत्री सुनील कुमार ने CMRF में दिए ₹40.89 लाख और 1 माह का वेतन, CM ने जताया आभार

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.