Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सौरव गांगुली से कपिल देव तक, पर्दे पर नजर आएगी इन दिग्गज खिलाड़ियों की कहानी
स्पोर्ट्स

सौरव गांगुली से कपिल देव तक, पर्दे पर नजर आएगी इन दिग्गज खिलाड़ियों की कहानी

September 23, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। आने वाले दिनों में फिक्शनल स्टोरीज के अलावा रियल लाइफ आइडल्स की कई कहान‍ियां बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी. इनमें ज्यादातर फिल्में स्पोर्ट्स पर्सनालिटीज की बायोप‍िक हैं. क्रिकेट के धुरंधर सौरव गांगुली से लेकर टेनिस लीजेंड्स महेश भूपति और लिएंडर पेस के विनिंग शॉट तक, दर्शकों को बायोप‍िक के जर‍िए इन महान ख‍िलाड़‍ियों के कुछ बेहतरीन पलों से रुबरू होने का मौका मिलेगा. 

 

रणवीर सिंह (83)

 

कप‍िल देव (83) 

1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधार‍ित फिल्म 83 बहुप्रतिक्ष‍ित फिल्म है. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कप‍िल देव का किरदार निभाया है. फिल्म के पोस्टर में कप‍िल के हुबहू लुक में रणवीर सिंह को पहचान पाना मुश्क‍िल है. यह फिल्म कप‍िल देव के अलावा वर्ल्ड कप के सभी प्रमुख ख‍िलाड़‍ियों की कहानी बयां करेगी.

पीवी सिंधू 

पीवी सिंधू-दीप‍िका पादुकोण

हाल ही में दीप‍िका पादुकोण को बैडमिंटन की स्टार ख‍िलाड़ी पीवी सिंधू के साथ मैच खेलते देखा गया था. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटोज और वीड‍ियो शेयर किए थे. इससे पहले भी वे दोनों डिनर पर स्पॉट किए गए थे. पीवी सिंधु पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने अकेले दो ओलंपिक मेडल अपने नाम किए हैं. वहीं दीप‍िका भी फिल्मों में आने से पहले नेशनल लेवल की बैडमिंटर प्लेयर रह चुकी हैं, पर अब अचानक पीवी सिंधू के साथ गेम में उनकी वापसी देख फैंस जरा हैरान हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद दीप‍िका पादुकोण, पीवी सिंधू की बायोप‍िक में काम करेंगी.

लिएंडर पेस-महेश भूपति

 

लिएंडर पेस-महेश भूपति

लिएंडर पेस और महेश भूपति टेनिस के दिग्गज ख‍िलाड़ी हैं. ये दो टेनिस जगत के दो ऐसे नाम हैं जिनका नाम दशकों तक याद किया जाएगा. लिएंडर और महेश की बायोप‍िक पर बन रहे शो का नाम ‘Bromance to Breakup: The Untold Story of Paes & Bhupathi’  है. डायरेक्टर अश्व‍िनी अय्यर तिवारी और नीतेश तिवारी ने इस शो का जिम्मा लिया है.

लिएंडर पेस-महेश भूपति

 

महेश भूपति और लिएंडर पेस ने डबल्स में देश के लिए तीन ग्रैंड स्लैम जीता है. उनकी जोड़ी एक समय में विश्वविजयी जोड़ी थी. लेक‍िन बाद में उनकी यह जोड़ी टूट गई पर सिंगल्स में भी महेश और लिएंडर की धमाकेदार पारी किसी भी ख‍िलाड़ी के लिए कांटे की टक्कर थी. सात पार्ट की यह सीरीज 1 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होगी.

शाबाश मिट्ठू

 

मिताली राज 

भारतीय मह‍िला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोप‍िक भी आने वाली है. इस फिल्म के लिए तापसी पन्नू काफी समय से कड़ी मेहनत कर रही हैं. मिताली जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है, उनकी जगह लेना आसान बात नहीं है. यही वजह है तापसी मिताली के किरदार में ढलने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन पहले राहुल ढोलक‍िया कर रहे थे जिसकी कमान बाद में श्रीजीत मुखर्जी को दे दी गई.

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली 

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान और महान ख‍िलाड़ी सौरव गांगुली पर बायोप‍िक का ऐलान किया गया है. यह फिल्म लव फिल्म्स के बैनर तले बनेगी. सौरव गांगुली भी अपनी बायोप‍िक के लिए उत्सुक हैं और उन्होंने ट्वीट कर कहा था- ‘क्रिकेट मेरा जीवन रहा है. इसने मेरे सिर को ऊंचा करके आगे बढ़ने का आत्मविश्वास और क्षमता दी. एक यात्रा जिसे देखा जाना चाहिए.  रोमांचित हूं कि लव फिल्म्स मेरी यात्रा पर एक बायोपिक का निर्माण करेगी और इसे बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी.’ सौरव का किरदार बड़े पर्दे पर कौन निभाएगा ये देखने वाली बात होगी.

साइना

 

साइना 

इस साल पर‍िणीति चोपड़ा की स्पोर्ट्स ड्रामा ने कमाल कर दिया था. मार्च में रिलीज हुई यह फिल्म स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की जीवनी है. इसमें साइना के बचपन से लेकर जीत के मुकाम तक पहुंचने की कहानी दिखाई गई है. फिल्म के लिए पर‍िणीति ने साइना की तरह सिर्फ अपना लुक ही नहीं बदला, बल्क‍ि बैंडमिंटन की बारीक‍ियों को भी सीखा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारी बारिश में ‘बेसहारों’ का सहारा बना पुलिसकर्मी, इस तस्वीर ने जीता यूजर्स का दिल
Next Article मधुमक्खियों ने 64 अफ्रीकन पेंग्विंस की हत्या की, अजीब घटना से साइंटिस्ट हैरान

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.