Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 10:03 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गांगुली ने बताया, तेंदुलकर क्यों नहीं करते थे पहली गेंद का सामना
स्पोर्ट्स

गांगुली ने बताया, तेंदुलकर क्यों नहीं करते थे पहली गेंद का सामना

July 15, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। सचिन तेंडुलकर और सौरभ गांगुली की सलामी जोड़ी ने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। 1996-2007 के बीच इस जोड़ी ने 136 पारियों में 6609 रन जोड़े। रनों के मामले में यह दुनिया की नंबर वन ओपनिंग पार्टनरशिप है। गांगुली-वीरेंदर सहवाग सचिन-सहवाग की जोड़ी ने भी धमाके दिखाए लेकिन सचिन-गांगुली आंकड़ों में नबर वन बनी रही।
इस जोड़ी को लेकर एक बात लेकिन हमेशा कही जाती थी कि सचिन कभी भी पारी की पहली गेंद का सामना नहीं करते थे। वह हमेशा गांगुली को ही पहली गेंद खेलने को कहते थे। मयंक अग्रवाल के साथ बातचीत में पूर्व कप्तान गांगुली ने बताया है कि यह बात सच थी अथवा नहीं।
गांगुली से ‘ओपन नेट्स विद मयंक’ में पूछा, ‘जब आप वनडे में पारी की शुरुआत करते थे तो क्या सचिन पाजी आपको हमेशा पहली गेंद खेलने के लिए कहते थे?’
इसके जवाब में गांगुली ने कहा, ‘हमेशा। उन्होंने हमेशा ऐसा किया। उसके (सचिन) पास इसका जवाब भी होता था। मैं उन्हें कहता था कि कभी-कभार तुम भी पहली गेंद खेला करो। हमेशा मुझे ही पहली गेंद खेलने को कहते हो। उनके पास इसके दो जवाब होते थे।’
गांगुली ने कहा, ‘पहला जवाब होता था, ‘मुझे लगता है कि मैं अच्छी फॉर्म में हूं और मुझे नॉन-स्ट्राइकर पर ही रहना चाहिए।’ वहीं अगर फॉर्म अच्छा न हो तो उनका दूसरा जवाब होता था, ‘मुझे नॉन-स्ट्राइकर पर ही रहना चाहिए, इससे मुझ पर प्रेशर कम होता है।’ अच्छे या बुरे फॉर्म के लिए उनके पास एक ही जवाब होता था।’
गांगुली ने आगे बताया कि एक बार उन्होंने सचिन को पहली गेंद खेलने के लिए मजबूर किया था। उन्होंने कहा, ‘जब तक तुम उनसे आगे निकलकर नॉन-स्ट्राइकर पर खड़े नहीं हो जाओ, अब सचिन टीवी पर हैं और अब उन्हें पहली गेंद खेलनी पड़ेगी। ऐसा एक या दो बार हुआ है, मैं उनसे आगे निकलकर नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़ा हो गया।’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकेंद्र सरकार की नीयत और नीति में खोट है : डॉ एम तौसीफ
Next Article तीन राज्यों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.