WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
राउरकेला: भारतीय टीम ने खचाखच भरे बिरसा मुंडा स्टेडियम पर एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप के अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराकर शानदार आगाज किया है। पिछले 48 साल से विश्व कप में पदक का इंतजार कर रही भारतीय टीम की पूल डी में शीर्ष पर रहकर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को इस जीत से बल मिला है। भारतीय हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले सुंदरगढ़ जिले के अमित रोहिदास ने जैसे ही 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया, दर्शकों के शोर से पूरा स्टेडियम गूंज उठा।

