WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कोलकाता: IND Vs SL: भारत ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मैच में चार विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। गुरूवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 216 रनों का टारगेट दिया था। 216 रनों के टारगेट को भारत ने 43.2 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम की जीत के हीरो केएल राहुल रहे जिन्होंने नाबाद 64 रन बनाए। केएल राहुल ने 103 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए। राहुल के अलावा हार्दिक पंड्या ने 36 और श्रेयस अय्यर ने 28 रनों की पारी खेली।

