WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली. खेल जगत से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. दो पक्षों की लड़ाई के कारण पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कह दिया. मामला पाकिस्तान के खैबर जिले के जमरूद का है.
जहां पाकिस्तान नेशनल फुटबॉल टीम के खिलाड़ी जुनैद अफरीदी की फुटबॉल मैच में गोली मारकर हत्या कर दी गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो समूह के बीच भूमि विवाद के कारण क्रॉस फायरिंग हुई, जिसमें जुनैद को गोली लग गई और उन्होंने दम तोड़ दिया. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति को गंभीर चोंटें भी आई.
इस दर्दनाक घटना से फैंस काफी दुखी हैं. फैंस ने कहा कि इस मुश्किल समय में हम जुनैद और दोस्तों के साथ हैं

