Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 07:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»स्पोर्ट्स»Tokyo Paralympics: अवनि लखेरा का शूटिंग में कमाल, भारत को दिलाया गोल्ड
स्पोर्ट्स

Tokyo Paralympics: अवनि लखेरा का शूटिंग में कमाल, भारत को दिलाया गोल्ड

August 30, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत की अवनि लखेरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया है. 19 साल की इस शूटर ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने 249.6 का स्कोर बनाया और अव्वल रहीं. पैरालंपिक्स के इतिहास में भारत का शूटिंग में यह पहला स्वर्ण पदक है. 

 

इससे पहले सोमवार को ही योगेश कथुनिया ने भारत को डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल दिलाया है.

भारत की अवनि लखेरा ने इतिहास रचा

जयपुर की अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को पीछे छोड़ा. यूक्रेन की इरियाना शेतनिक (227.5) ने कांस्य पदक जीता.

अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं. यह भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है. टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है. पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय महिला हैं. 

प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को टोक्यो पैरालंपिक की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतने पर अवनि लखेरा को बधाई दी और कहा कि यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए यह विशेष क्षण है.

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘अविस्मरणीय प्रदर्शन अवनि लखेरा! कड़ी मेहनत की बदौलत स्वर्ण जीतने पर बधाई, जिसकी आप हकदार भी थीं. कर्मशील स्वभाव और निशानेबाजी के प्रति जज्बे से आपने ऐसा संभव कर दिखाया. भारतीय खेलों के लिए यह एक विशेष क्षण है. आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं,’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleParalympics: निषाद कुमार ने हाई जंप में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल
Next Article Paralympics: डिस्कस थ्रो में योगेश ने भारत की झोली में डाला सिल्वर मेडल

Related Posts

Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.