Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 07:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान चार आईपीएस, 20 डीएसपी सहित दो हजार जवान रहेंगे तैनात
स्पोर्ट्स

भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान चार आईपीएस, 20 डीएसपी सहित दो हजार जवान रहेंगे तैनात

October 7, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नौ अक्टूबर को होने वाले एक दिवसीय मैच के दौरान रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में चार आईपीएस, 20 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 84 सब-इंस्पेक्टर और लगभग दो हजार जवान शहर में तैनात रहेंगे। दोनों ही टीमें शुक्रवार को रांची पहुंच जाएंगी। इसे देखते हुए रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिसन ब्लू तक बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे।

क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से चार आईपीएस की तैनाती रांची में की गई है। सभी आईपीएस को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे रांची एसएसपी से कॉर्डिनेट कर सुरक्षा की मॉनिटरिंग करें। स्टेडियम के अंदर और बाहर की सुरक्षा को लेकर कुल 29 डीएसपी, 500 पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर, दारोगा और जमादार शामिल हैं। इसके अलावा 2000 जवानों की तैनाती स्टेडियम से लेकर मुख्य गेट और स्टेडियम के चारों तरफ की जाएगी। होटल रेडिसन ब्लू से लेकर जेएससीए स्टेडियम तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
एसपी किशोर कौशल ने बताया कि स्टेडियम के आसपास ड्रॉप गेट बनाए जा रहे हैं। इन ड्रॉप गेट्स से स्टेडियम में वैसे ही लोगों को जाने की इजाजत मिलेगी, जिनके पास पास या फिर टिकट होगा। बिना पास या टिकट के किसी भी व्यक्ति को अंदर दाखिल होने की इजाजत नहीं होगी। मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के अंदर और बाहर जवानों की तैनाती रहेगी। रिजर्व में भी पुलिस बल को रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने जेएससीए स्टेडियम और होटल रेडिसन ब्लू में मॉक ड्रिल किया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमूर्ति विसर्जन के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आये तीन युवक
Next Article हादसे के बाद बस में लगी आग, 11 लोग जिंदा जले

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.