Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 05:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बरेली को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 4000 करोड़ की योजनाओं पर लगेगी मुहर
उत्तर प्रदेश

बरेली को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 4000 करोड़ की योजनाओं पर लगेगी मुहर

June 16, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बरेली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

uttar pradesh : बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और विकास विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि अभी उनके दौरे की अंतिम तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि वह 20 जून के आसपास बरेली आ सकते हैं। इस दौरान करीब चार हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। रामगंगा नगर स्थित रामायण वाटिका का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

1088 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री के हाथों 3530.75 करोड़ रुपये की लागत वाले 1013 विकास कार्यों का शिलान्यास कराया जाएगा। वहीं 534.49 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हो चुके 75 कार्यों का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। कार्यक्रमों की सूची लगभग अंतिम रूप ले चुकी है।

auto

मुरादाबाद से बरेली पहुंच सकते हैं मुख्यमंत्री

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पहले मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद बरेली पहुंच सकते हैं। यहां सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद बरेली कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।शाम को मुख्यमंत्री रामायण वाटिका का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद लेजर शो के बीच वाटिका का भ्रमण भी करेंगे। बरेली में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन शाहजहांपुर जाने की संभावना है, जहां जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

46 करोड़ रुपये से तैयार हुई रामायण वाटिका

रामगंगा नगर में बनी रामायण वाटिका का निर्माण बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने कराया है। करीब 33 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित इस परियोजना पर 46 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए बीडीए ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।रामगंगानगर क्षेत्र में लगे ट्री-गार्डों को भगवा रंग से रंगा जा रहा है। सोमवार को भी बीडीए की टीम रामायण वाटिका में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी रही। वहीं नगर निगम ने आसपास की सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। पीलीभीत बाइपास पर मौजूद गड्ढों को भरा जा रहा है ताकि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सड़कें पूरी तरह दुरुस्त हो सकें।

नोडल अधिकारी ने परखी तैयारियां

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले सोमवार को प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तथा जिले के नोडल अधिकारी सौरभ बाबू ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं और राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।उन्होंने निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं का 90 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें जल्द पूरा कराया जाए। साथ ही जो परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, उन्हें संबंधित विभागों को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जाए।

पेंशन और आवास योजनाओं पर भी जोर

समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत मिलने पर शहर में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 72 घंटे के भीतर उन्हें बदला जा रहा है। नोडल अधिकारी ने आवास योजनाओं का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जल जीवन मिशन और फैमिली आईडी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।बैठक में डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आईटी पार्क और आईटीआई निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

समीक्षा बैठक के बाद सौरभ बाबू ने सीबीगंज में निर्माणाधीन आईटी पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मीरगंज के सिधौली में बन रहे आईटीआई परिसर का भी जायजा लिया।उन्होंने झुमका चौराहा के पास बन रही विधि विज्ञान प्रयोगशाला और लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए गए 19.5 किलोमीटर लंबे मीरगंज-सहोड़ा वाया सिहोर मार्ग का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : कृषि मेले में बोले सीएम हेमंत- सरकार आधी जिम्मेदारी निभाएगी, आधी किसान उठाएं
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकैंटीन में बिछी शतरंज की बिसात, कैरम की गोटियों से गूंजा BFCL
Next Article हजारीबाग में BGR कंपनी में तोड़फोड़, महज 4 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026
Headlines

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026
देश

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वासेपुर, डॉन का भाई जख्मी

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.