Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 08:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छापे में खुला रईसी का राज, रिटायर्ड ARTO के घर मिला बेशुमार काला धन
उत्तर प्रदेश

छापे में खुला रईसी का राज, रिटायर्ड ARTO के घर मिला बेशुमार काला धन

July 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ARTO
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Lucknow : उत्तर प्रदेश में विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई ने सबको चौंका दिया है। लखनऊ के अलीगंज स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के घर से इतनी दौलत मिली कि जांच टीम भी हैरान रह गई। दो दिनों तक चली तलाशी में करीब 35 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ। घर से 1.62 करोड़ रुपये नकद, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, हीरे-जेवरात, करोड़ों रुपये के निवेश, कई संपत्तियों के दस्तावेज और लग्जरी कारें बरामद की गई हैं।

2024 में दर्ज हुआ था आय से अधिक संपत्ति का मामला

जानकारी के मुताबिक, ललित कुमार वर्ष 2024 में आगरा में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के पद पर तैनात थे। उसी दौरान उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद कानपुर स्थित एंटी करप्शन थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद विजिलेंस विभाग ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी।

कोर्ट से वारंट लेने के बाद हुई छापेमारी

राज्य सरकार के निर्देश पर जांच अधिकारी ने अदालत से तलाशी वारंट हासिल किया। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को लखनऊ स्थित आवास पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान घर के अलग-अलग कमरों और अलमारियों में छिपाकर रखे गए पैकेटों से 1.62 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए।जांच टीम को 13 किलो सोना और 9 किलो चांदी भी मिली। इनमें सोने और चांदी के बिस्किट, बार और भारी मात्रा में आभूषण शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार मकान और बरामद की गई कीमती धातुओं की कुल कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं। इनमें लखनऊ और नोएडा में बने मकानों, प्लॉट, कृषि भूमि और फ्लैटों के कागजात शामिल हैं। जांच में यह भी पता चला कि अंसल एपी और आम्रपाली स्प्रिंग मीडोज जैसी आवासीय परियोजनाओं में भी फ्लैट बुक किए गए थे। इन अचल संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कारें, रिवॉल्वर और निवेश के दस्तावेज भी मिले

विजिलेंस टीम को छापेमारी के दौरान टोयोटा इनोवा और हुंडई आई20 कार भी मिली। इसके अलावा एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, बैंक खातों, डाकघर, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट में एक करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।अधिकारियों ने घर में मौजूद महंगे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य घरेलू वस्तुओं का भी पूरा रिकॉर्ड तैयार किया है। जांच टीम अब सभी दस्तावेजों और निवेश की पड़ताल कर रही है ताकि संपत्तियों का वास्तविक मूल्य और उनका स्रोत पता लगाया जा सके।विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि बरामद सभी चल और अचल संपत्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद इन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में साक्ष्य के रूप में अदालत में पेश किया जाएगा। यदि जांच के दौरान अन्य संपत्तियों की जानकारी मिलती है तो उन्हें भी इस मामले में शामिल किया जाएगा।

कार्रवाई करने वाली टीम को मिला इनाम

इस बड़ी कार्रवाई से खुश होकर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, जिनके पास विजिलेंस विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है, ने लखनऊ सेक्टर की विजिलेंस टीम को 1 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : ‘कागजी जादूगरी’ कर किया करोड़ों का गोलमाल, CID ने मास्टरमाइंड को पटना से दबोचा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘कागजी जादूगरी’ कर किया करोड़ों का गोलमाल, CID ने मास्टरमाइंड को पटना से दबोचा
Next Article “अब्बू शाम को आएंगे…” राह तकते रह गए पांच मासूम, भारी वाहन ने कु’चल दी गरीब पिता की सांसें

Related Posts

झारखंड

12 किलो नुकीली कीलों की सेज, पेट पर भारी कलश… अनोखी साधना में लीन हैं रूपा देवी

October 11, 2026
Headlines

भौकाल बनाने के वास्ते सोशल मीडिया पर लहराया कट्टा, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

October 11, 2026
Headlines

घर की चारदीवारी से निकल बनेंगी बॉस, बिहार की बेटियों के स्टार्टअप को सम्राट सरकार का सहारा

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

12 किलो नुकीली कीलों की सेज, पेट पर भारी कलश… अनोखी साधना में लीन हैं रूपा देवी

October 11, 2026

घर से गंदा धंधा चला रही महिला समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल जब्त

October 11, 2026

भौकाल बनाने के वास्ते सोशल मीडिया पर लहराया कट्टा, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

October 11, 2026

घर की चारदीवारी से निकल बनेंगी बॉस, बिहार की बेटियों के स्टार्टअप को सम्राट सरकार का सहारा

October 11, 2026

नशे के गंदे धंधे पर चतरा पुलिस की तीखी चोट, पंजाब भेजने से पहले…

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.