Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 03:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 2026 में शिक्षक बनने का रास्ता साफ, सभी बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
उत्तर प्रदेश

2026 में शिक्षक बनने का रास्ता साफ, सभी बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

January 21, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
2026
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Prayagraj (UP) : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने वर्ष 2026 के पूर्वार्द्ध में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग की इस घोषणा से लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो लंबे समय से परीक्षाओं की तिथियों का इंतजार कर रहे थे।

सहायक आचार्य परीक्षा अप्रैल में होगी

आयोग के अनुसार सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51) की परीक्षा 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) और 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह वही परीक्षा है, जो वर्ष 2025 में आयोजित होने के बाद निरस्त कर दी गई थी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बार परीक्षा पूरी पारदर्शिता और कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ कराई जाएगी।

PGT और TGT की परीक्षा तिथियां घोषित

प्रवक्ता (PGT) परीक्षा (विज्ञापन संख्या-02/2022) का आयोजन 9 और 10 मई 2026 को किया जाएगा। वहीं सहायक अध्यापक (TGT) परीक्षा (विज्ञापन संख्या-01/2022) 3 और 4 जून 2026 को प्रस्तावित है। इन दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब स्पष्ट समय मिल गया है।

जुलाई में होगी UP TET 2026

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा। आयोग ने बताया कि TET परीक्षा के लिए अलग से विज्ञापन जारी किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया की सूचना भी बाद में दी जाएगी।

पहले रद्द हुई परीक्षा को लेकर आयोग की सफाई

आयोग ने जानकारी दी कि 16 और 17 अप्रैल 2025 को आयोजित सहायक आचार्य परीक्षा का परिणाम 4 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था, लेकिन सक्षम स्तर के निर्णय के बाद उस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। अब यह परीक्षा नए सिरे से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी।

प्रवेश पत्र और केंद्र की जानकारी अलग से मिलेगी

आयोग ने कहा है कि परीक्षा केंद्र, पाली, प्रवेश पत्र और अन्य जरूरी सूचनाएं समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। साथ ही सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51) के बीएड विषय से जुड़े आवेदन और परीक्षा की जानकारी भी अलग से दी जाएगी।

अभ्यर्थियों से आयोग की अपील

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर जारी सूचनाओं को ही मानें।

इसे भी पढ़ें : जज पति ने चलवायी थी गोलियां, दो लाख में तय किया था पत्नी की सांसों का सौदा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleIICDEM-2026 : जहां 42 देशों ने भारत से सीखा लोकतंत्र का सबक
Next Article चैनपुर थानेदार की वर्दी पर दाग… जानें क्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लाइसेंसी रायफल से चली गोली, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की खू’न से लथपथ मिली ला’श

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026
Headlines

सीएम योगी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अव्यवस्था फैलाना ही विपक्ष का एजेंडा

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.