Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 03:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हाईवे पर क्रैश हुआ ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, फिर…
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर क्रैश हुआ ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, फिर…

June 29, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एयरक्राफ्ट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार शाम एक बड़ा विमान हादसा हो गया। अलीगढ़ से उड़ान भरने वाला एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे पुलिस लाइन के पीछे जाकर गिरा। हादसे में विमान उड़ा रही महिला प्रशिक्षु पायलट गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब चार बजे चेतक एविएशन का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अलीगढ़ के धनीपुर हवाई पट्टी से नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर निकला था। विमान को 27 वर्षीय प्रशिक्षु पायलट कायनात खान उड़ा रही थीं। वह मुंबई निवासी कादर खान की पुत्री हैं।उड़ान के दौरान अचानक विमान में तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि पायलट ने विमान को संभालने की कोशिश में एक-दो चक्कर भी लगाए, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।

बिजली के तार से टकराकर नीचे गिरा विमान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नियंत्रण खोने के बाद एयरक्राफ्ट बिजली के तार से टकरा गया। इसके बाद वह पुलिस लाइन के पीछे निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे जाकर गिर पड़ा। हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस बल और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। घायल पायलट को एयरक्राफ्ट से बाहर निकालकर तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।

अलीगढ़ से पहुंची चेतक एविएशन की टीम

हादसे की सूचना मिलते ही चेतक एविएशन की तकनीकी टीम अलीगढ़ से कासगंज पहुंच गई। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। विमान के मलबे की भी बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विमान में तकनीकी खराबी कैसे आई और दुर्घटना से पहले क्या परिस्थितियां बनीं। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती पायलट कायनात खान की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : कल से घर-घर पहुंचेंगे BLO, क्या करना होगा आपको… बता गए DDC

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकल से घर-घर पहुंचेंगे BLO, क्या करना होगा आपको… बता गए DDC
Next Article एक परिवार, 10 दिन और 5 मौ’तें… जानें राख और सरसों तेल का कनेक्शन

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.