Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 10:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम योगी का बड़ा ऐलान- छह महीने में मिलेंगी एक लाख सरकारी नौकरियां, 19 सितंबर से…
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का बड़ा ऐलान- छह महीने में मिलेंगी एक लाख सरकारी नौकरियां, 19 सितंबर से…

September 16, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Gorakhpur : सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अगले छह महीने के भीतर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रही है। इस भर्ती अभियान की औपचारिक शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। खास बात यह है कि कुल एक लाख भर्तियों में से अकेले 77 हजार पद पुलिस और होमगार्ड विभाग में भरे जाएंगे। इसके साथ ही सीएम ने बुजुर्गों, बेसहारा महिलाओं और दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन राशि में भी जल्द बढ़ोतरी का भरोसा दिया।

बुधवार को गोरखपुर के वार्ड नंबर 53 उर्वरक नगर स्थित जंगल नकहा नंबर दो में मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित कल्याण मंडपम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की करीब 40 करोड़ रुपये की लागत वाली 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा के माहौल को विकास की पहली शर्त बताया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 2017 से पहले प्रदेश अराजकता और अपराध की गिरफ्त में था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। प्रदेश के माफिया या तो सलाखों के पीछे हैं या फिर दूसरे लोक की यात्रा पर जा चुके हैं।

auto

पेंशन राशि में होगी बढ़ोतरी, गीडा में युवाओं को मिला स्थानीय रोजगार

सीएम योगी ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य के एक करोड़ 10 लाख बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को हर साल 12 हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है। सरकार बहुत जल्द इस पेंशन राशि और लाभार्थियों की कुल संख्या दोनों में इजाफा करने जा रही है। रोजगार के आंकड़ों को सामने रखते हुए उन्होंने बताया कि बीते साढ़े सात सालों में प्रदेश के साढ़े नौ लाख युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि साल 2017 से पहले जब भी कोई सरकारी नौकरी निकलती थी, तब सैफई सिंडिकेट वसूली के लिए निकल पड़ता था और योग्य नौजवानों का हक छीन लिया जाता था। हमारी सरकार ने बिना किसी सिफारिश और भेदभाव के नौकरियां दी हैं। इसके अलावा गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी गीडा में लगभग 500 नए कारखाने स्थापित हुए हैं। अकेले गीडा ने 50 हजार स्थानीय युवाओं को रोजगार देकर इस इलाके से होने वाले बड़े पलायन को हमेशा के लिए रोक दिया है।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि आज बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। यदि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से छूट गया है, तो उसे जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के 25 साल पूरे होने पर सात अक्टूबर से विशेष शिविर लगाए जाएंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत चलने वाले इन शिविरों में वंचित लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

बीमारू तमगे से बाहर निकला यूपी, अब बना देश की तरक्की का इंजन

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकल चुका है और देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। पहले राज्य में फैली लूट खसोट और बदहाल कानून व्यवस्था के कारण कोई भी बाहरी व्यापारी यहां पूंजी लगाने की हिम्मत नहीं करता था। आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और देश-दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश आने के लिए उत्सुक हैं। राज्य में मजबूत बुनियादी ढांचा, एक्सप्रेसवे, कल-कारखाने और बेहतर कनेक्टिविटी तैयार हो चुकी है।

गोरखपुर के विकास का ब्योरा देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस शहर को कभी इंसेफेलाइटिस और गंदगी के लिए जाना जाता था। पिछली सरकारों की अनदेखी के चलते हर साल सैकड़ों मासूम बच्चे इस बीमारी से जान गंवाते थे, लेकिन तब विपक्ष का कोई नेता या मंत्री मेडिकल कॉलेज में गरीबों का हाल जानने नहीं आता था। सरकार में आने के बाद हमारी टीम ने 40 साल पुरानी इस जानलेवा बीमारी को सिर्फ दो साल के भीतर पूरी तरह खत्म कर दिया। आज गोरखपुर में एम्स खुल चुका है, बीआरडी मेडिकल कॉलेज आधुनिक सुविधाओं से लैस है, बंद पड़ा खाद कारखाना फिर से खाद उगल रहा है और रामगढ़ताल शहर का बड़ा पर्यटन केंद्र बन चुका है।

सीएम ने समाज को बांटने वाली राजनीति से जनता को आगाह भी किया। उन्होंने कहा कि विकास केवल सामाजिक एकजुटता से ही संभव है। जब भी लोग जाति, क्षेत्र या भाषा के आधार पर बंटेंगे, तब समाज विरोधी ताकतें इसका फायदा उठाकर दंगे और कर्फ्यू का दौर वापस लाने की कोशिश करेंगी।

कल्याण मंडपम से आम जनता को मिलेगी शादी-ब्याह के लिए सस्ती सुविधा

लोकार्पण कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया और परिसर में मौलश्री का पौधा रोपकर हरियाली का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के साथ पूरे भवन का मुआयना किया।

जंगल नकहा नंबर दो में बना यह कल्याण मंडपम 2461 वर्गमीटर जमीन पर 3.09 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। दो मंजिला इस भवन में एक साथ 300 लोगों के कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। यहां बड़ा हॉल, रसोईघर, भंडार कक्ष, कार्यालय, चेंजिंग रूम, फव्वारा और गाड़ियों के लिए सुरक्षित पार्किंग बनाई गई है। इस कल्याण मंडपम के शुरू होने से मध्यम और कमजोर वर्ग के परिवारों को बेहद कम और रियायती दरों पर शादी-ब्याह व मांगलिक कार्यक्रम करने की बेहतरीन सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नगर निगम की 115 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें नालियों और सड़कों के निर्माण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में स्थानीय सांसद, विधायक, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : यूपी ATS के शिकंजे में अलकायदा से जुड़ा आतंकी, पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयूपी ATS के शिकंजे में अलकायदा से जुड़ा आतंकी, पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा
Next Article UPI चार्ज पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR जारी रहेगा

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका, सैलरी ₹1.51 लाख तक

September 16, 2026
Headlines

मरीजों को बिना वजह रेफर करने का खेल होगा बंद, सचिव बोले- लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

September 16, 2026
अन्य खबरें

UPI चार्ज पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR जारी रहेगा

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका, सैलरी ₹1.51 लाख तक

September 16, 2026

मरीजों को बिना वजह रेफर करने का खेल होगा बंद, सचिव बोले- लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

September 16, 2026

UPI चार्ज पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR जारी रहेगा

September 16, 2026

सीएम योगी का बड़ा ऐलान- छह महीने में मिलेंगी एक लाख सरकारी नौकरियां, 19 सितंबर से…

September 16, 2026

यूपी ATS के शिकंजे में अलकायदा से जुड़ा आतंकी, पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.