अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
टोक्यो। जापान के ओसाका शहर में शुक्रवार सुबह 10:18 बजे कमर्शियल इमारत की चौथी मंजिल में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई। इस मंजिल पर एक क्लीनिक था। यह क्लीनिक लोगों को मेंटल हेल्थ सर्विस और सामान्य मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराता था।
ओसाका पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। आग लगने से कुल 28 लोग झुलसे हैं। इनमें से 27 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दमकल विभाग की 70 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
ओसाका जापान का प्रमुख आर्थिक केंद्र और टोक्यो के बाद दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। इससे पहले साल 2008 में ओसाका में वीडियो की दुकान में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई थी।
उधर, पश्चिमी जापान में किताशिन्ची रेलवे स्टेशन के पास व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र में लगी आग पर आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया।

