WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मास्को (रूस)। रूस के सुदूर पूर्व में 29 लोगों के साथ एक रूसी विमान लापता हो गया है। स्थानीय मीडिया स्पुतनिक ने बताया कि चालक दल के 6 सदस्यों सहित विमान में उनतीस लोग सवार थे।
दोपहर में, कामचटका क्षेत्र में रूसी आपात मंत्रालय के मुख्य निदेशालय के संकट प्रबंधन केंद्र की ड्यूटी शिफ्ट को जानकारी मिली कि पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से पलाना के लिए एक यात्री उड़ान पर एएन -26 विमान नहीं मिला।
फिलहाल मामले की जांच चल रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है की आखिर विमान गायब कहाँ हो गया।

