Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»स्पोर्ट्स»इस क्रिकेट स्टेडियम में उगाए जा रहे मिर्च और कद्दू, भड़के खिलाड़ी
स्पोर्ट्स

इस क्रिकेट स्टेडियम में उगाए जा रहे मिर्च और कद्दू, भड़के खिलाड़ी

September 3, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली।  पाकिस्तान में हाल के वर्षों में क्रिकेट का स्तर गिर गया है. विदेश टीमें आतंकियों को शरण देने वाले पाकिस्तान का दौरा करने से बचती हैं. इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग का भी आयोजन UAE में होता है. अंतरराष्ट्रीय टीमों के नहीं आने के कारण यहां के स्टेडियम का बुरा हाल हो गया है. जिसे स्डेयिम में बल्ले और गेंद के बीच मुकाबला होना था वहां पर सब्जियां उगाई जा रही हैं.

Pakistan Stadium

 

पाकिस्तान के ARY News ने खुलासा किया है कि पंजाब प्रांत में स्थित खानेवाल स्टेडियम खेत में बदल चुका है. यहां पर सब्जियां उगाई जा रही हैं. इस स्टेडियम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Pumpkins

 

इस स्टेडियम में हरी मिर्च, कद्दू और अन्य सब्जियां उगाई जा रही हैं. बताया जाता है कि इस स्टेडियम के निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे.

स्टेडियम को बनाने का लक्ष्य देश के लिए बेहतरीन क्रिकेटर तैयार करना था. करोड़ों की लागत से बने इस स्टेडियम में प्रैक्टिस एरिया, पवेलियन सहित कई और बड़ी सुविधाएं थीं. 

Shoaib Akhtar

 

इस स्टेडियम को पंजाब प्रांत में घरेलू मैचों का आयोजन करना था. स्टेडियम की इस दुर्दशा पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी निराशा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ये देखकर बहुत दुख हो रहा है.

Ajantha Mendis

 

2009 में श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकवादियों के एक समूह द्वारा हमला किए जाने के बाद से पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ठप हो गया था. अगले महीने सितंबर में न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी. इसके बाद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पाकिस्तान जाएंगी.

 

पाकिस्तान का क्रिकेट बोर्ड अब केवल सकारात्मक खबरें देखना चाहेगा. क्योंकि 11 साल के अंतराल के बाद ये टीमें पाकिस्तान का दौरा करने को तैयार हैं. और उम्मीद है इसके साथ पाकिस्तान में फिर से क्रिकेट पटरी पर लौटेगा और करोडों की लागत से बने इन स्टेडियम के भी हालात सुधरेंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविडिओ वायरल : समुद्र में पहली बार नजर आई पिंक डॉल्फिन, देखें ये खूबसूरत नजारा
Next Article KBC में जीते 5 करोड़ फिर हुए कंगाल, जानें सुशील कुमार की दुखभरी दास्तान

Related Posts

Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.