Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 12:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » श्रीलंका में लगा आपातकाल, खाने-पीने की आई संकट
दुनिया

श्रीलंका में लगा आपातकाल, खाने-पीने की आई संकट

September 1, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। श्रीलंका एक कठिन आर्थिक संकट से जूझ रहा है. श्रीलंका ने खाद्य संकट को लेकर आपातकाल का ऐलान किया है, क्योंकि प्राइवेट बैंकों के पास आयात के लिए विदेशी मुद्रा की कमी है. राष्ट्रपति गोटाबया राजपक्षे ने कहा कि उन्होंने चीनी, चावल और अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थों की जमाखोरी रोकने के लिए आपातकालीन नियम-कायदों को लागू करने का आदेश दिया है.

 

auto

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, राजपक्षे ने सेना के एक शीर्ष अधिकारी को धान, चावल, चीनी और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति के समन्वय के लिए आवश्यक सेवाओं के आयुक्त जनरल के रूप में नियुक्त किया है.

 

आपातकाल का ऐलान चीनी, चावल, प्याज और आलू की कीमतों में तेज वृद्धि के बाद उठाया गया है, जबकि दूध पाउडर, मिट्टी का तेल और रसोई गैस की कमी के कारण दुकानों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं.

President Gotabaya Rajapaksa

 

श्रीलंका सरकार ने खाद्य पदार्थों की जमाखोरी रोकने के लिए भारी जुर्माने का प्रावधान किया है. यह संकट तब सामने आया है जब 2.1 करोड़ की आबादी वाला देश कोरोना वायरस की बड़ी लहर से जूझ रहा है. श्रीलंका में एक दिन में 200 से अधिक लोगों की कोरोना की चपेट में आने मौत हो रही है.

 

असल में, श्रीलंका में 2020 में कोरोना महामारी के कारण अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड 3.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. पिछले साल मार्च में सरकार ने विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए आवश्यक मसाला, खाद्य तेल और हल्दी सहित वाहनों और अन्य वस्तुओं के आयात पर रोक लगा दी.

 

आयातकों का अब भी कहना है कि उनके पास खाद्य पदार्थों और दवाओं को खरीदने को लेकर भुगतान करने के लिए डॉलर नहीं है. डॉलर से ही आयातक इन खाद्य पदार्थों की बाहर से खरीद कर सकते हैं.

Sri Lanka

दो हफ्ते पहले ही सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका ने स्थानीय मुद्रा को मजबूत बनाने के लिए ब्याज दरों में वृद्धि की है. बैंक के आंकड़े बताते हैं कि श्रीलंका का विदेशी भंडार जुलाई के अंत में गिरकर 2.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो नवंबर 2019 में 7.5 अरब डॉलर था. जब सरकार ने सत्ता संभाली थी और श्रीलंका की मुद्रा उस समय अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने मूल्य का 20 प्रतिशत से अधिक गंवा चुकी थी.

 

Sri Lanka

 

 

ऊर्जा मंत्री उदय गम्मनपिला ने गाड़ी चलाने वालों से पेट्रोल, डीजल जैसे ईंधन का संयम से उपयोग करने की अपील की है ताकि देश अपनी विदेशी मुद्रा का इस्तेमाल आवश्यक दवाएं और कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए कर सके.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअफगानियों के घर धमकी भरे खत भेज रहा तालिबान, ‘सरेंडर करो या मरो’
Next Article रेलवे में 12वीं पास की निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.