Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हैती में तेल टैंकर फटने से 50 जिंदा जले, ईंधन लूटने के दौरान हुआ हादसा
Headlines

हैती में तेल टैंकर फटने से 50 जिंदा जले, ईंधन लूटने के दौरान हुआ हादसा

December 15, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पोर्ट ओ प्रिंस। हैती के कैप हैतियन शहर में एक तेल टैंकर सड़क पर पलट गया। तेल रिसाव होने के बाद अचानक टैंकर में विस्फोट हो गया और फैले तेल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से कम से कम 50 लोग जिंदा जलकर मौत के मुहं में समा गए। आग की चपेट में आसपास के कई मकान भी आ गए। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

बताया गया कि जब तेल टैंकर सड़क पर पलट गया था। उसके बाद ईंधन लूटने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उसी समय अचानक सड़क पर फैले तेल में आग गई। कैप हैतियन के मेयर पैट्रिक एल्मोर ने बताया कि मैंने 50 लोगों के जले हुए शव देखे हैं। ज्यादातर शव काफी जल चुके हैं। उनकी पहचान भी मुश्किल है।’ मेयर के मुताबिक तेज रफ्तार टैंकर मेन रोड पर पलट गया था। इसमें तेल रिस रहा था। कई लोग इसे लूटने के लिए कंटेनर लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान टैंकर में धमाका हो गया। उधर, पीएम एरिल हेनरी ने बताया कि 40 लोगों की मौत की आशंका है। इस दुखद घटना को देखते हुए देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

बताया गया कि टैंकर से तेल रिसाव के बाद लगी आग में आसपास के 20 मकान भी चपेट में आ गए हैं। उनमें रहने वाले लोग भी हताहत हुए हैं। हैती में तेल माफिया सक्रिय हैं। वह अक्सर ऑइल टैंकर लूट लेते हैं। बिजली की कमी की वजह से हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में भी कुछ ही घंटे बिजली रहती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबुधवार का राशिफल: जानें आज आपकी किस्मत कितना देगी आपका साथ
Next Article WHO ने ओमीक्रोन को लेकर दी चेतावनी, बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.