Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 01:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इजराइल-फिलिस्तीन वार : 20 मिनट में दागे 5 हजार से ज्यादा रॉकेट
Headlines

इजराइल-फिलिस्तीन वार : 20 मिनट में दागे 5 हजार से ज्यादा रॉकेट

October 7, 2023No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
वार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गाजा पट्टी से इजराइल पर हुए हमले में 700 से अधिक घायल

युद्ध का ऐलान कर इजराइल ने गाजा पर बोला जोरदार धावा

auto

फिलिस्तीन का 1600 से अधिक लोगों के घायल होने का दावा

Jerusalem : इजराइल और फिलिस्तीन (Israel Palestine War) के बीच चल रहा घमासान शनिवार को वार में तब्दील हो गया। इजराइल पर हमास के हमले में 40 लोगों की मौत हो गई और 700 से अधिक लोग घायल हो गए। इजराइल ने जवाब में युद्ध का ऐलान कर जवाबी हमला कर दिया। फिलिस्तीन का दावा है कि इस जवाबी हमले में 198 लोगों की मौत हुई है और 1600 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार सुबह गाजा पट्टी से इजराइल पर ताबड़तोड़ रॉकेट दागे गए। इजराइल के अलग-अलग शहरों में रॉकेट हमलों से जबर्दस्त जन-धन की हानि हुई। कई इमारतों में आग लग गयी। हमलों के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि इजराइल पर हमास का आतंकी हमला हुआ है। उन्होंने गाजा पट्टी पर मौजूद आतंकी संगठन हमास पर इजराइली वायुसेना की जवाबी कार्रवाई के बाद कहा कि इजराइल हमास को माकूल जवाब देगा। जवाब देने की प्रक्रिया में गाजा पट्टी स्थित हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले शुरू किये गए। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा पट्टी में हुए हमलों में 198 लोगों की मौत हुई है जबकि 1600 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

हमास ने कहा, ऑपरेशन ‘अल-अक्सा तूफान’ शुरू

हमास के वरिष्ठ कमांडर मोहम्मद जैफ ने बयान जारी कर ‘अल-अक्सा तूफान’ ऑपरेशन की शुरुआत की घोषणा की। जैफ ने दावा किया कि हमास ने 500 से अधिक मिसाइलों के साथ दुश्मन के ठिकानों, हवाई अड्डों और सैन्य किलेबंदी को निशाना बनाया है। बयान में कहा गया कि आज का दिन दुश्मन को यह बताने का दिन है कि उसका समय समाप्त हो गया है। आज से सारी सुरक्षा व्यवस्था खत्म हो जाएगी। आज बंदूक रखने वाले हर व्यक्ति को बाहर निकलने की जरूरत है। इतिहास अपने सबसे चमकीले और महानतम पन्ने खोलता है। बयान में लेबनान, सीरिया, इराक और ईरान के लोगों से भी सभी मोर्चों व झंडों को एकजुट करने की अपील की गयी है।

बीस मिनट में दागे 5000 से ज्यादा रॉकेट

हमास ने कहा है कि इज़राइली जेलों में फ़िलिस्तीनी कैदियों के प्रति उठाए गए इजराइली सरकार के कदम के खिलाफ ये हमले शुरू किये गए हैं। गाजा से दागे गए रॉकेट इजराइल के अश्कलोन में गिरे हैं। इजराइल के केफ़र अवीव क्षेत्र में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। गाजा और उसके आसपास के साथ-साथ मध्य और दक्षिणी इज़राइल- के तेल अवीव और पूर्वी यरुशलम तक अलर्ट सायरन बज रहे हैं। हमास की सशस्त्र शाखा ने कहा है कि ऑपरेशन के पहले 20 मिनट में गाजा पट्टी से इज़राइल में 5,000 से ज्यादा रॉकेट दागे गए हैं। हमास ने कहा, “हमने कब्जे (इजराइल) के सभी अपराधों को खत्म करने का फैसला किया है, जवाबदेह ठहराए बिना उत्पात मचाने का उनका समय खत्म हो गया है।”

गाजा पट्टी के आसपास आपातस्थिति की घोषणा

इन हमलों के जवाब में इजराइल ने भी गाजा पट्टी में युद्ध की घोषणा कर दी है। इजराइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गाजा पट्टी से 80 किमी के दायरे में आपातकालीन स्थिति की घोषणा की है। उनके कार्यालय के अनुसार ‘विशेष स्थिति’ सेना को सभाओं को प्रतिबंधित करने और क्षेत्रों को बंद करने की अनुमति देती है। प्रतिबंधित क्षेत्र में तेल अवीव और बेर्शेबा शामिल हैं। इज़रायली सेना ने गाजा के साथ सीमा क्षेत्र के पास के निवासियों से भी घर के अंदर रहने का आग्रह किया है। इज़राइल में वाहनों पर सवार सशस्त्र हमास सैनिकों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

इजराइली शहर अश्कलोन की इमारतों में आग

इजराइली सैन्य रेडियो की रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलिस्तीनी हथियारबंद लोगों ने गाजा से इजराइल में ‘घुसपैठ’ की है। इज़राइल ने कहा कि उसने अपनी आयरन डोम रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया है। सोशल मीडिया से प्राप्त फुटेज से पता चलता है कि दक्षिणी इजराइली शहर अश्कलोन में कई इमारतों के पास आग लग गई है और घटनास्थल से धुएं का गुबार उठ रहा है। गोलियों की आवाजें सुनी जा सकती हैं। स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह 06:30 बजे गाजा में कई स्थानों से रॉकेट दागे गए। इज़राइली सेना ने देश के दक्षिण और मध्य क्षेत्रों में एक घंटे से अधिक समय तक सायरन बजाकर आम जनता को चेतावनी दी। सुरक्षाबलों की तरफ से अपील की गई है कि जनता बम शेल्टर यानी बंकरों में शरण ले।

हवाई अड्डे बंद, पुलिस स्टेशन पर लड़ाकों का कब्जा

इज़राइल के हवाईअड्डा प्राधिकरण के अनुसार निजी और खेल उड़ानों को छोड़ कर, दक्षिणी और मध्य इज़राइल में कई हवाईअड्डे अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं लेकिन तेल अवीव में बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खुला रहेगा और सुरक्षा दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित होगा। इज़राइल ब्रॉडकास्टिंग अथॉरिटी ने बताया है कि हमास के लड़ाकों ने इज़राइल के सेडरोट में पुलिस स्टेशन पर कब्ज़ा कर लिया है और गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए हैं।

देशवासियों से बोले नेतन्याहू, हम युद्ध में हैं

नेतन्याहू ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में देशवासियों से कहा, “हम युद्ध में हैं..किसी ऑपरेशन या राउंड में नहीं, बल्कि युद्ध में। आज सुबह हमास ने इजराइल और उसके नागरिकों के खिलाफ हैरान करने वाला जानलेवा हमला किया है। हम सुबह से ही इसमें लगे हुए हैं। मैंने सुरक्षा प्रतिष्ठानों के प्रमुखों को बुलाया है और सबसे पहले उन इलाकों को खाली करने का आदेश दिया है, जहां आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की गई। मैंने व्यापक रूप से भंडार को जुटाने का आदेश दिया है और कहा है कि हम उस ताकत के साथ जवाब दें, जिसका दुश्मन को अंदाजा भी न हो। दुश्मन को इसकी अभूतपूर्व कीमत चुकानी होगी।”

जो बाइडन ने की नेतन्याहू से बात, दिया समर्थन

हमास के हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका इजराइल के साथ खड़ा है। इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि अमेरिका इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार का पूरा समर्थन करता है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इजराइल के खिलाफ हमास आतंकवादियों के भयावह हमलों की स्पष्ट निंदा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका इजराइल की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

भारत, फ्रांस, ब्रिटेन सहित कई देशों का मिला समर्थन

इजराइल को भारत, फ्रांस, ब्रिटेन सहित कई देशों का समर्थन मिला है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मानवीय संकट की इस घड़ी में भारत इजराइल के साथ खड़ा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इजराइल पर हो रहे आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इजराइल के साथ खड़े होने का भरोसा दिया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी इजराइल का साथ देने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें : नाइजर में आतंकी हमला, 29 सैनिकों की मौत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकिसान बढ़ेंगे तभी राज्य और देश बढ़ेगा : सीएम
Next Article सिक्किम हादसे में आठ फौजियों के निधन पर सेना प्रमुख ने जताया दुख

Related Posts

Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.