Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 02:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पंजाब प्रांत की पहली महिला CM होंगी… जानें कौन
दुनिया

पंजाब प्रांत की पहली महिला CM होंगी… जानें कौन

February 23, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मरियम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Lahore : मरियम नवाज जहां पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला CM बनेंगी। वहीं, पाकिस्तान में नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट के बीच पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थन से जीते नेशनल असेंबली व प्रांतीय असेंबली के निर्दलीय सदस्य कट्टरपंथी सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल में शामिल हो गए हैं। इससे वे महिलाओं व अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीटों के कोटे में हिस्सेदारी का दावा कर सकेंगे। पीटीआई समर्थित निर्दलियों ने इस आशय का हलफनामा चुनाव आयोग को सौंप दिया है।

मरियम पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी हैं। पंजाब पहला प्रांत है, जो अपना उद्घाटन सत्र शुक्रवार को बुला रहा है। गवर्नर हाउस के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि पंजाब के राज्यपाल बालीघुर रहमान ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा सत्र बुलाया है जिसमें विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे और नई सरकार का गठन शुरू होगा।

Advertisement Advertisement

बता दें कि 50 वर्षीय मरियम पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। उन्हें पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है। नवाज शरीफ ने अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ को अपनी पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।

वहीं, पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थन से जीते नेशनल असेंबली व प्रांतीय असेंबली के निर्दलीय सदस्य कट्टरपंथी सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल में शामिल हो गए हैं। इससे वे महिलाओं व अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीटों के कोटे में हिस्सेदारी का दावा कर सकेंगे। पीटीआई समर्थित निर्दलियों ने बुधवार को इस आशय का हलफनामा चुनाव आयोग को सौंप दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल असेंबली के 89 सदस्यों, खैबर पख्तूनख्वा असेंबली के 85 सदस्यों, पंजाब असेंबली के 106 सदस्यों और सिंध असेंबली के नौ सदस्यों ने अपने हलफनामे जमा किए हैं। हालांकि, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख बैरिस्टर गौहर खान और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार उमर अयूब खान सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री पद के लिए पीटीआई उम्मीदवार अली अमीन गंडापुर ने भी एसआइसी की सदस्यता नहीं ली।

माना जा रहा है कि ये लोग एसआईसी में इसलिए नहीं शामिल हुए जिससे पार्टी के संगठनात्मक चुनावों में ये बड़े पदों के प्रत्याशी बन सकें। पीटीआई ने आगामी तीन मार्च को पार्टी के संगठनात्मक चुनाव कराने का एलान किया है।

इसे भी पढ़ें : “गुप्ता ट्रेडर्स से गैंग ने नहीं मांगी रंगदारी”, कुख्यात अमन का पोस्ट वायरल

इसे भी पढ़ें : राजधानी में होल्डिंग टैक्स को लेकर बड़ी खबर… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में पोस्टेड 205 SI इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
Next Article महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी नहीं रहे, कैसे क्या हुआ… जानें

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

मिडिल ईस्ट में जंग का असर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

March 15, 2026
Headlines

समंदर से आसमान तक जंग, ईरानी युद्धपोत डूबा, तेहरान में गूंजे धमाके

March 5, 2026
Headlines

‘परमाणु साइट पर अमेरिका-इजरायल ने किया अटैक’… ईरान का बड़ा दावा

March 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत ने काटा ‘जोहारग्राम’ का फीता, आदिवासी पहनावे को मिला नया मंच

March 15, 2026

मिडिल ईस्ट में जंग का असर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

March 15, 2026

‘हेलमेट लगाइए, सीट बेल्ट बांधिए’… लोगों को जगा गये ट्रैफिक एसपी… जानें

March 15, 2026

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.