Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 02:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब यहाँ बालकनी में कपड़े सुखाए तो लगेगा भारी जुर्माना, जानें कहाँ का है यह नया नियम
दुनिया

अब यहाँ बालकनी में कपड़े सुखाए तो लगेगा भारी जुर्माना, जानें कहाँ का है यह नया नियम

December 31, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

दुबई। दुबई में कुछ नए नियम बनाए गए हैं जिनके उल्लंघन (Dubai Municipality Advisory) पर भारी जुर्माना देना पड़ सकता है. दुबई में अब बालकनी में कपड़े सुखाने की मनाही होगी. अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर फाइन लगेगा, जबकि भारत में ज्यादातर लोग अपने कपड़े बालकनी में ही सुखाते हैं. इतना ही नहीं अब अगर बालकनी में सिगरेट पीने के दौरान उसकी राख नीचे गिरती है तो इसके लिए भी जुर्माना देना पड़ेगा. खबरों के मुताबिक नियमों को तोड़ने पर 500 से 1500 दिरहम यानी 10 हजार से 30 हजार रुपए तक का जुर्माना देना पड़ेगा.

दुबई नगरपालिका ने ये कदम शहर को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से उठाए हैं. सोमवार को एक ट्वीट में दुबई नगरपालिका ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपनी बालकनी का ‘गलत इस्तेमाल’ न करें. लोगों से कहा गया है कि वे ऐसा कुछ न करें जिससे उनकी बालकनी ‘बुरी’ दिखे.

auto

अब किन चीजों की होगी मनाही
ट्वीट में लिखा है कि पर्यावरण जरूरतों और मानकों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए दुबई नगरपालिका यूएई के सभी निवासियों से शहर की सुंदरता और सभ्य स्वरूप को बिगाड़ने से बचने की अपील करती है. इस ट्वीट में उन नियमों के बारे में जानकारी दी गई है, जिनके उल्लंघन पर जुर्माना लगेगा.

नए नियमों के मुताबिक बालकनी या खिड़की पर कपड़े सुखाने पर, बालकनी से सिगरेट की राख झाड़ने पर, बालकनी से कूड़ा फेंकने पर, बालकनी धुलते समय पानी नीचे गिरने या एसी से पानी टपकने पर, बालकनी में चिड़ियों को दाना खिलाने पर क्योंकि वे गंदगी फैलाती हैं. बालकनी में किसी तरह का एंटीना लगाने पर जुर्माना देना पड़ेगा.

नियम तोड़े तो हल्की करनी होगी जेब
ये नियम सिर्फ कागजों पर नहीं बनाए गए हैं बल्कि इन्हें तोड़ने पर भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है. खबरों के मुताबिक नियमों को तोड़ने पर 500 से 1500 दिरहम यानी 10 हजार से 30 हजार रुपए तक का जुर्माना देना पड़ेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस बैंक ने गलती से हजारों खाते में भेज दिए 1300 करोड़ रुपये
Next Article इंडिगो दे रहा सिर्फ 1,122 रुपये में हवाई सफर का मौका, तुरंत बनाए घूमने का प्लान और बुक करें टिकट

Related Posts

Headlines

परीक्षा के दौरान भी स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, सीएम सम्राट ने बनाया तगड़ा प्लान

September 19, 2026
Headlines

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026
Headlines

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

परीक्षा के दौरान भी स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, सीएम सम्राट ने बनाया तगड़ा प्लान

September 19, 2026

85 वर्षीय बिजेंद्र सिंह की तलाश खत्म, तीन रोज बाद इस हाल में मिले

September 19, 2026

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026

राशिफल @ 19 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.