Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में दिया राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला का हवाला
देश

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में दिया राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला का हवाला

September 10, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली/जिनेवा। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् (यूएनएचआरसी) में जम्मू कश्मीर में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के बारे में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान का हवाला दिया है।

यूएनएचआरसी की बैठक में पाकिस्तान की ओर से पेश किये जाने वाले एक दस्तावेज के पहले पन्ने पर राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला के बयान को प्रकाशित किया गया है। लीक हुए दस्तावेज को पाकिस्तान की मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है।

दस्तावेज के कवर पेज पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से तुलना करते हुए उन्हें ‘एशिया का मौन हिटलर’ बताया गया है। उनके चित्र के साथ नाज़ी जर्मनी का चिन्ह स्वास्तिक भी दिखाया गया है। दस्तावेज का शीर्षक है- कश्मीर का समर्थन, मानवता का समर्थन।

दस्तावेज में जम्मू कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन और ज्यादतियां करने के शीर्षक से राहुल गांधी के इस बयान को छापा गया है कि “जम्मू कश्मीर के लोगों को स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों से वंचित किए जाने को अब 20 दिन हो चुके हैं। विपक्ष के नेताओं और प्रेस ने जब श्रीनगर की यात्रा करने की कोशिश की तो उन्हें प्रशासन की अमानवीयता और राज्य की जनता पर हो रहे ताकत के नग्न प्रयोग का स्वयं अनुभव हुआ।”

उमर अब्दुल्ला को उद्धृत करते हुए लिखा गया है, “भारत सरकार के एकतरफा और दहलाने वाले फैसले के बहुत दूरगामी और खतरनाक नतीजे होंगे। यह कश्मीरी लोगों पर आक्रमण है। यह फैसला एकतरफा, गैर-कानूनी और गैर-संवैधानिक है। एक लंबा और कठिन संघर्ष होगा। हम इसके लिए तैयार हैं।”

दस्तावेज में कहा गया है कि पाकिस्तान की ओर समर्थन दिए जाने से कश्मीरी लोगों का हौसला बढ़ा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकिस्तान-चीन के संयुक्त वक्तव्य में कश्मीर के उल्लेख का भारत ने किया विरोध
Next Article तालिबान के साथ शांति वार्ता खत्म : डोनाल्ड ट्रंप

Related Posts

Headlines

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026
Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.