अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन (Kim Kardashian) अपने बोल्ड फैशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में किम अपने एक नए अवतार में मेट गाला 2021 में पहुंची. इस दौरान किम ने ब्लैक ड्रेस में अपनी पूरी बॉडी को कवर किया हुआ था. जिसमें उनका चेहरा भी शामिल था. यहां देखिए उनकी तस्वीरें…..

न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया मेट गाला 2021 में कई हॉलीवुड सितारों के साथ किम कार्दशियन भी शामिल हुईं. उन्होंने बालेनियागा की क्रिएटिव डायरेक्टर डेम्ना ग्वासलिया की डिजाईन की हुई ब्लैक ड्रेस पहनी थी.

किम की पूरी बॉडी इस ड्रेस में कवर दिखाई दी. साथ ही उनके चेहरा भी पूरी तरह से मास्क से ढका हुआ था. किम ने रेड कार्पेट पर पहुंचकर इस ड्रेस में कई पोज दिए.

अपना चेहरा न दिखाए जाने के बावजूद किम रेड कार्पेट पर काफी अक्ट्रेक्टिव लग रही थी.

इस कार्यक्रम में किम कार्दशियन को 40 साल की डिजाइनर डेमना के साथ देखा गया था .

भले ही किम अपने पति कान्ये वेस्ट से अलग हो चुकी हैं लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उनको इस लुक के लिए उनके पति ने ही प्रेरित किया था.

