Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बेटे को मिल जाए 70 करोड़ इसलिए अपनी ही हत्या के लिए पिता ने हायर किया शूटर
दुनिया

बेटे को मिल जाए 70 करोड़ इसलिए अपनी ही हत्या के लिए पिता ने हायर किया शूटर

September 17, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
नई दिल्ली। एक शख्स ने बीमा के पैसों (Life Insurance Payment) के लिए खुद पर गोली चलवाई. इसके लिए उसने एक शूटर भी हायर किया था. शख्स अपनी हत्या करवाना चाहता था, ताकि उसके बेटे को बीमा के 10 मिलियन डॉलर (73 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक) मिल सकें. हालांकि, उसका ये मकसद कामयाब नहीं हो सका और वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया. आइए जानते हैं पूरा मामला..  

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के साउथ कैरिलोना (US South Carolina) में 53 वर्षीय एलेक्स मुर्दाघ (Alex Murdaugh) नाम के वकील ने अपने बेटे को 10 मिलियन डॉलर का जीवन बीमा भुगतान दिलाने के लिए एक साजिश रची. इसके तहत उसने सितंबर में अपनी हत्या करवाने के लिए खुद पर गोली चलवाई. गौरतलब है जून में उसकी पत्नी और एक बेटे की गोली मारकर हत्या की जा चुकी थी. इतना ही नहीं उस पर पैसे की हेरफेर का भी केस है.

साउथ कैरोलिना लॉ एनफोर्समेंट डिवीजन (SLED) ने बताया कि एलेक्स ने  जांचकर्ताओं के सामने इस साजिश को रचने की बात स्वीकार कर ली. साथ ही 61 वर्षीय कर्टिस एडवर्ड स्मिथ को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने कथित तौर पर एलेक्स पर गोली चलाई थी. स्मिथ और एलेक्स के बीच पहले से जान पहचान थी.

पुलिस के अनुसार, एलेक्स ने शूटर स्मिथ से सिर में गोली मारकर अपनी हत्या करने के लिए भुगतान किया था. उसने यह भी कहा कि उसकी हत्या बनावटी नहीं लगनी चाहिए. उसका मकसद अपने बेटे के लिए जीवन बीमा का भुगतान प्राप्त करना था. लेकिन स्मिथ ने ना जाने कैसे गोली चलाई कि एलेक्स बच गया. घटना के बाद स्मिथ कथित तौर पर एक अज्ञात स्थान पर चला गया और एलेक्स की दी हुई बंदूक छिपाने में जुट गया.

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि स्मिथ का एलेक्स की पत्नी और अन्य बेटे की हत्या से कोई लेना-देना है या नहीं. इन दोनों की हत्या जून में गोली मारकर की गई थी. फिलहाल, इस केस की जांच जारी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल: जानें आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?
Next Article पिता की हत्या के मामले में 4 साल के बच्चे ने PM, HM और CM से लगाई इंसाफ की गुहार

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.