Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 05:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लाल सागर में दिखा रहस्यमयी शैतान, न आंखें, न कान, न ही मुंह
Headlines

लाल सागर में दिखा रहस्यमयी शैतान, न आंखें, न कान, न ही मुंह

October 16, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। मिस्र के तट से थोड़ी दूर स्थित लाल सागर में सताया रीफ के नीचे कुछ गोताखोर समुद्री दुनिया का आनंद ले रहे थे कि तभी उन्हें एक रहस्यमयी जीव दिखाई दिया. जिसकी न आंखें थीं, न मुंह था और न ही कान. लेकिन यह तैर रहा था. जर्मनी के गोताखोर लुकास ओस्टरटैग ने इसकी तस्वीरे लीं और जमीन पर आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर डाला. 

Mystery Beast in Red Sea

auto

23 वर्षीय लुकास ने बताया कि हमने देखा कि एक चौकोर पाइप जैसी आकृति लाल सागर में तैर रही है. जिसकी न आंखें, न मुंह न ही कान. लेकिन उसके एक तरफ नुकला सफेद रंग का अंग है. यह छूने में रबर जैसा था. यह तैर रहा था. मैंने समुद्र में इससे पहले कभी ऐसा कोई जीव नहीं देखा था. मेरे साथी भी पूरी तरह से हैरान थे इस जीव को देखकर.

Mystery Beast in Red Sea

लुकास और उनके साथ के गोताखोरों को पहले लगा कि ये कोई पॉलिप (Polyp) है. यह एक नाजुक और नरम बदन वाला समुद्री जीव होता है. या फिर जेलीफिश की कोई नई प्रजाति है. दूसरे लोगों ने अंदाजा लगाया कि यह किसी प्रकार का समुद्री पौधा हो सकता है. लेकिन बार-बार कई साथियों के मन में यह आ रहा था कि यह जेलीफिश हो सकती है.

Mystery Beast in Red Sea

ये कौन सा जीव है? यह जानने के लिए उन्होंने यह तस्वीर एक ऑनलाइन ग्रुप पर डाली. जिसमें समुद्री जीवों की जानकारी रखने वाले लोग हैं. किसी ने कहा कि यह साइफोनोफोर है. किसी ने कहा कि ये सॉफ्ट कोरल है. अंत में जब किसी ने कहा कि यह जेलीफिश की सूंड है, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. असल में यह एक जेलीफिश की सूंड थी.

Mystery Beast in Red Sea

 

जवाब तब पूरी तरह से स्पष्ट हो गया जब गोताखोरों के एक दूसरे समूह ने उस ऑनलाइन ग्रुप पर उसी सूंड जैसे सूंडों वाली जेलीफिश को तैरते देखा. जिसमें उसका एक सूंड गायब था. दूसरे समूह ने कहा कि यह जेलीफिश सताया रीफ के पास से गुजरी थी. हो सकता है कि इसके ऊपर किसी समुद्री कछुए ने हमला किया होगा, या किसी अन्य जीव ने. तब इसने अपने सूंड को अलग कर दिया होगा. 

Mystery Beast in Red Sea

 

आमतौर पर जेलीफिश ऐसा करती हैं कि अगर उनके शरीर के किसी अंग को चोट लगती है, या उन्हें लगता है कि इस अंग को अलग कर देने उनका जीवन बच जाएगा तो वे उसे अलग कर देते हैं. जेलीफिश द्वारा सूंड अलग करने के बाद वह जिस समय जीवित रहा होगा, उसी समय लुकास और उनके साथी गोताखोरी करने रीफ के आसपास पहुंचे होंगे. उन्हें वह सूंड हिलता-डुलता और तैरता हुआ दिखाई दिया होगा. उन्हें लगा ये कोई विचित्र जीव है.

Mystery Beast in Red Sea

 

लुकास ने कहा कि इस जेलीफिश के टूटे हुए अंग की तस्वीरें लेना और उसके साथ तैरते रहना एक हैरान करने वाला मौका था. क्योंकि हमें यह नहीं पता था कि यह कौन सा जीव है. यह पूरी तरह से अनजान था. इसलिए हमारी उत्सुकता बनी हुई थी. लेकिन बाहर आने के बाद भी हम यह पता करने की कोशिश करते रहे कि आखिर ये जीव क्या है?

Mystery Beast in Red Sea

लुकास ने बताया कि जब यह बात पुख्ता हो गई कि यह एक जेलीफिश का सूड़ है. तब हमें और खुशी हुई, क्योंकि हमारे रीफ के पास पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही वहां एक शानदार घटना घटी थी. जिसके आखिरी हिस्से का आनंद हमने लिया. क्योंकि आमतौर पर गोताखोरी के समय जेलीफिश नजदीक नहीं आतीं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleIPL में जीत के बाद धोनी ने ऐसे मनाया जीत का जश्न, देखें तस्वीर
Next Article श्रीनगर में रेहड़ी वाले की आतंकियों ने की हत्या

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.