Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 08:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आशिक संग मिलकर पति को लगाया ठिकाने, फिर उसी पर ठोक दिया रे’प का केस
Headlines

आशिक संग मिलकर पति को लगाया ठिकाने, फिर उसी पर ठोक दिया रे’प का केस

August 3, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : सात फेरे लेकर, अग्नी को साक्षी मानकर जिस शख्स का हाथ थामा था, उसी पति को ठिकाने लगा दिया। बेवफा बीवी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने में बीवी के आशिक ने पूरा साथ दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर हत्या करने और शव को ठिकाने लगाने का तरीका सीखा था। दिल दहलाने वाली यह घटना हरियाणा के गुरुग्राम स्थित उद्योग विहार थाना क्षेत्र से सामने आयी है। मृतक की शिनाख्त विक्रम के रूप में हुई है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने विक्रम की पत्नी सोनी देवी (35 वर्ष) और गड्ढा खोदने वाले संतरपाल (60 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

बेटी ने देख लिया था रविंद्र और सोनी का अश्लील वीडियो

पुलिस जांच में सामने आया कि सोनी देवी और रविंद्र नामक युवक के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध थे। इस दौरान रविंद्र ने सोनी के साथ अश्लील वीडियो भी बना लिया था। एक दिन सोनी की बेटी ने खेलते समय रविंद्र के मोबाइल में यह वीडियो देख लिया और अपने पिता विक्रम को इसकी जानकारी दे दी। इसका पता चलते ही सोनी और रविंद्र ने मिलकर विक्रम की हत्या की साजिश रच डाली। उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर गला घोंटने, शव छिपाने और अपराध से बचने के तरीके सीखे।

Advertisement

आशिक रविंद्र ने साथियों संग घोंटा था विक्रम का गला

26 जुलाई को रविंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर विक्रम की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाना लगाने के लिए उसने संतरपाल से संपर्क किया। गुरुग्राम के मोहम्मदपुर गांव संतरपाल को रविंद्र चाचा बोलता है। वह मवेशियों की देखरेख का काम करता है। रविंद्र ने संतरपाल को बताया कि वह हत्या करके शव लेकर आएगा और उसे दफनाने के लिए गड्ढा खोदने को कहा। योजना के तहत संतरपाल ने गड्ढा खोदा और विक्रम का शव उसमें दफना दिया। हत्या के समय सोनी देवी लगातार मोबाइल पर रविंद्र से संपर्क में थी।

आशिक के खिलाफ भी कर दिया रेप का केस

हत्या के दो दिन बाद, 28 जुलाई को सोनी देवी ने पुलिस में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जबकि वह जानती थी कि उसका पति मारा जा चुका है। जब पुलिस को शक होने लगा, तो खुद को बचाने के लिए सोनी ने अपने प्रेमी रविंद्र पर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवा दिया।

मुख्य आरोपी रविंद्र को खोज रही पुलिस

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि संदेही गुनहगार सोनी देवी को जेल भेज दिया गया है, जबकि संतरपाल को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश और पूछताछ में जुटी है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मुख्य आरोपी रविंद्र और उसके अन्य साथियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : खतरनाक बीवी… पहले पति को दमभर कूटा, फिर फंदे पर लटका दिया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखतरनाक बीवी… पहले पति को दमभर कूटा, फिर फंदे पर लटका दिया
Next Article कुख्यात राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गे धराये, करने वाले थे बड़ा कांड

Related Posts

Headlines

बिहार के 28 जिलों में पहुंची पाइप वाली रसोई गैस, CS बोले- काम में लाएं तेजी

September 28, 2026
Headlines

चार जिलों में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम, बोले- बांधों की रात में भी हो पेट्रोलिंग

September 28, 2026
Headlines

बिहार पुलिस का 60 मिनट का सर्जिकल स्ट्राइक : 48000 गाड़ियां जांचीं, 750 अरेस्ट, 56 लाख जुर्माना

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 28 जिलों में पहुंची पाइप वाली रसोई गैस, CS बोले- काम में लाएं तेजी

September 28, 2026

चार जिलों में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम, बोले- बांधों की रात में भी हो पेट्रोलिंग

September 28, 2026

बिहार पुलिस का 60 मिनट का सर्जिकल स्ट्राइक : 48000 गाड़ियां जांचीं, 750 अरेस्ट, 56 लाख जुर्माना

September 28, 2026

रांची को देश का IT हब बनाने की तैयारी, सीएम हेमंत से RMZ प्रेसिडेंट ने की चर्चा

September 28, 2026

जब जिंदगी बचाने के लिए एक साथ आगे आए खाकी, खनन कर्मी और आम लोग

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.