Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 08:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टाटानगर से खुलने और गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द… जानें डिटेल्स
Headlines

टाटानगर से खुलने और गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द… जानें डिटेल्स

August 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
टाटानगर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Jamshedpur : टाटानगर रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इस कार्य के कारण 30 अगस्त से 3 सितंबर 2025 के बीच टाटानगर से खुलने और वहां आने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और तकनीकी कार्यों को ध्यान में रखते हुए इस अस्थायी निर्णय को आवश्यक बताया है। टाटानगर से बिलासपुर, इतवारी और अन्य स्टेशनों के बीच चलने वाली ट्रेनों के अलावा लंबी दूरी की कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।

रेलवे द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18113 टाटानगर से बिलासपुर के बीच 30 अगस्त से 2 सितंबर 2025 तक रद्द रहेगी, जबकि वापसी दिशा की ट्रेन संख्या 18114 बिलासपुर से टाटानगर 31 अगस्त से 3 सितंबर 2025 तक रद्द कर दी गई है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 18109 टाटानगर से इतवारी और 18110 इतवारी से टाटानगर, दोनों 3 सितंबर को रद्द रहेंगी।

इनके अलावा देश के विभिन्न भागों से गुजरने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनें जैसे शालीमार-पुणे, पुणे-शालीमार, हटिया-पुणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कामाख्या, मालदा टाउन-सूरत, हावड़ा-सीएसएमटी, पोरबंदर-शालीमार, वास्को डी गामा-जसीडीह, बिलासपुर-पटना, शालीमार-एलटीटी सहित अन्य भी संबंधित तिथियों में रद्द रहेंगी।

बिलासपुर मंडल में यह तकनीकी कार्य रेलवे ट्रैफिक प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन इससे अस्थायी रूप से यात्रियों को असुविधा हो सकती है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय संबंधित तारीखों में ट्रेन की स्थिति की पहले से जांच कर लें।

इसे भी पढ़ें : उप-राष्ट्रपति चुनाव 2025 की अधिसूचना जारी, 9 सितंबर को वोटिंग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउप-राष्ट्रपति चुनाव 2025 की अधिसूचना जारी, 9 सितंबर को वोटिंग
Next Article गवर्नर गंगवार ने नेमरा में शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, CM हेमंत को बंधाया ढांढस

Related Posts

Headlines

बाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़

October 14, 2026
Headlines

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026
Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़

October 14, 2026

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.