अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फैसला लेते हुए 11 IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग की है। इनमें कई अधिकारियों को राज्य के विभिन्न अनुमंडलों में SDO के तौर पर तैनात किया गया है। चुनावी साल में इस बदलाव को बेहद अहम माना जा रहा है। बताया गया है कि 2023 बैच के इन IAS अधिकारियों ने व्यवसायिक पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का दूसरा चरण पूरा कर लिया है। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद 25 जुलाई 2025 को इन्हें प्रशासनिक अकादमी से विरमित किया गया। इसके बाद ये सभी सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देकर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। सरकार ने अब इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों में SDO और अन्य प्रशासनिक पदों पर नियुक्त कर दिया है। इससे राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
किसको कहां मिली पोस्टिंग
- चंद्रिमा अत्री : पूर्णिया के उप विकास आयुक्त पद से स्थानांतरित होकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में ओएसडी पद पर नियुक्त।
- गरिमा लोहिया : पालीगंज अनुमंडल की एसडीओ बनाई गईं।
- तुषार कुमार : मुजफ्फरपुर (पूर्वी) के अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त।
- अनिरुद्ध पांडेय : मोहनिया (भभुआ) के एसडीओ बनाए गए।
- कृतिका मिश्रा : पकड़ीदयाल (पूर्वी चंपारण) की एसडीओ बनीं।
- आकांक्षा आनंद : कटिहार के बारसोई अनुमंडल की अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त।
- प्रद्युम्न सिंह यादव : गोगरी (खगड़िया) के अनुमंडल पदाधिकारी बनाए गए।
- अंजली शर्मा : समाज कल्याण विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) नियुक्त।
- रोहित कर्दम : शेखपुरा अनुमंडल के एसडीओ बनाए गए।
- शिप्रा विजय कुमार चौधरी : शिक्षा विभाग में ओएसडी के पद पर पदस्थापित।
- नेहा कुमारी : स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) के रूप में नियुक्त।
इसे भी पढ़ें : बिहार में वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम जारी… देखें

