अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : राज्यसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पास हो चुका है। इसके बाद देश की बड़ी गेमिंग कंपनियों ने अपने सभी रियल मनी गेम्स (पैसे लगाकर खेले जाने वाले गेम) बंद कर दिए हैं।
इस कानून के अनुसार अब कोई भी गेम, जिसमें खिलाड़ी पैसे जमा कर जीतने की उम्मीद रखता है, गैरकानूनी होगा। नियम तोड़ने वालों को तीन साल की जेल या एक करोड़ रुपये जुर्माना हो सकता है।
किन कंपनियों ने क्या कदम उठाए?
Dream Sports (Dream11) – सभी Pay to Play कॉन्टेस्ट रोक दिए। खिलाड़ियों का पैसा सुरक्षित है और कभी भी निकाला जा सकता है।
MPL – सभी पैसे वाले गेम बंद, अब केवल मुफ्त गेम्स मिलेंगे।
Gameskraft (RummyCulture) – Add Cash और Gameplay रोक दिया, बैलेंस निकालने की सुविधा जारी।
Zupee – Paid Games बंद, लेकिन Ludo Supreme जैसे फ्री गेम चलते रहेंगे।
Probo – सभी रियल मनी गेम तुरंत बंद किए।
खिलाड़ियों का पैसा सुरक्षित
सभी कंपनियों ने कहा है कि यूजर्स का बैलेंस सुरक्षित है और उसे निकाला जा सकता है। यानी जिन खिलाड़ियों के पास पहले से पैसा जमा है, वे उसे वापस पा सकेंगे।
बता दें कि सिर्फ रियल मनी गेमिंग इंडस्ट्री ने वित्त वर्ष 2024 में करीब 2.4 बिलियन डॉलर की कमाई की थी, जो भारत के पूरे गेमिंग सेक्टर की कमाई का बड़ा हिस्सा है।
इसे भी पढ़ें : ट्रंप ने कसा शिकंजा, अमेरिका में 6000 स्टूडेंट्स का वीजा रद्द
इसे भी पढ़ें : बिहार SIR पर पहली बार आया पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का बयान… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : बिहार SIR पर पहली बार आया पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का बयान… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : एल्विश यादव के घर फा’यरिंग करने वाले के साथ पुलिस का एनका’उंटर, कैसे क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी को फ्लाईओवर के बाद अब मेट्रो की सौगात, केंद्र ने मांगा मोबिलिटी प्लान
इसे भी पढ़ें : “ठनका ने छीन लिया परिवार का सहारा, मदद कीजिये सरकार”



