अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : अमेरिका ने प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि वह 5.5 करोड़ से ज्यादा वैध वीजा धारकों के रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। अगर किसी ने इमीग्रेशन नियम तोड़े पाए गए, तो उनका वीजा तुरंत रद्द किया जाएगा और जो लोग अमेरिका में मौजूद हैं, उन्हें डिपोर्ट भी किया जा सकता है।
मंत्रालय के मुताबिक, वीजा धारकों की लगातार निगरानी होगी। अगर कोई ज्यादा समय तक रुकता है, अपराध करता है या आतंकवाद से जुड़ा पाया जाता है, तो उसका वीजा रद्द कर दिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर भी नजर
ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि अब वीजा आवेदकों के सोशल मीडिया पोस्ट भी देखे जाएंगे। अगर कोई व्यक्ति अमेरिका विरोधी विचार फैलाता है या इस देश से नफरत करता है, तो उसे वीजा नहीं दिया जाएगा।
डिपोर्टेशन की बड़ी तैयारी
अमेरिकी सरकार की योजना है कि 2025 में करीब 4 लाख लोगों को डिपोर्ट किया जाए। इसके लिए रेस्टोरेंट, निर्माण स्थलों और खेतों में छापेमारी हो रही है। इन कार्रवाइयों का कई शहरों में विरोध भी हो रहा है।
स्टूडेंट वीजा भी रद्द
ट्रंप की वापसी के बाद अब तक 6,000 से ज्यादा स्टूडेंट वीजा रद्द किए जा चुके हैं। इनमें 4,000 वीजा नियम तोड़ने और छोटे अपराधों के कारण रद्द हुए, जबकि 200 से ज्यादा वीजा आतंकी संगठनों से संबंध होने की वजह से रद्द किए गए।
नए नियमों के तहत अब लगभग सभी वीजा आवेदकों को इंटरव्यू देना अनिवार्य होगा और जांच पहले से ज्यादा सख्त होगी।
इसे भी पढ़ें : भारत सरकार ने शुरू की ई-पासपोर्ट सेवा, जानें क्या हैं खासियतें
इसे भी पढ़ें : बिहार SIR पर पहली बार आया पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का बयान… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : एल्विश यादव के घर फा’यरिंग करने वाले के साथ पुलिस का एनका’उंटर, कैसे क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में स्वर्णिम भारत एक्सपो-2025 का आगाज, गवर्नर क्या बोले… जानें



