अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi (Pithoria) : आसमान से कयामत बन गिरा ठनका और एक शख्स के परिवार के रोजी-रोटी का जरिया छीन गया। गुरुवार शाम को अचानक ठनका की चपेट में आने से जफर अंसारी के एक दुधारू मवेशी की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से किसान जफर अंसारी का परिवार गहरे संकट में पड़ गया है। जफर अंसारी राजधानी रांची से सटे पिठोरिया थाना क्षेत्र के इचापिडी पंचायत के पिरूटोला का रहने वाला है। किसान जफर अंसारी ने बताया कि मृत गाय ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थी। दूध बेचकर ही वह घर का खर्च चलाते थे और परिवार की जरूरतें पूरी होती थीं। अचानक मवेशी की मौत से उनकी माली हालत गहरा असर पड़ा है।
उन्होंने कहा कि ठनका की वजह से मवेशी की गठनास्थल पर ही मौत हो गई। इससे पूरे परिवार का सहारा छिन गया है। जफर अंसारी ने सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि ‘ठनका ने परिवार का सहारा छीन लिया है, मदद कीजिये सरकार”। जफर अंसारी का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के चलते उनके दुधारू मवेशी की मौत हुई है। ऐसे में उन्हें सरकार से मुआवजे की आस है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे हादसों से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। अगर सरकार समय पर आर्थिक सहयोग दे तो गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : साइबर क्रिमिनल्स के सात मददगार CID के शिकंजे में, ठगी के 31 करोड़ रुपय फ्रीज
इसे भी पढ़ें : राजधानी के इस इलाके में कल से निषेधाज्ञा लागू, कब तक… जानें



