Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 03:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रणवीर कपूर नम आंखों से पापा को निहारते रहे , आलिया भटट भी थीं मौजूद
Headlines

रणवीर कपूर नम आंखों से पापा को निहारते रहे , आलिया भटट भी थीं मौजूद

April 30, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मुंबई। बॉलिवुड के जिंदादिल अभ‍िनेता ऋष‍ि कपूर पंचतत्‍व में विलीन हो गए हैं। नम आंखों से परिवार और फैन्‍स ने गुरुवार शाम 4:15 बजे उन्‍हें आख‍िरी विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के मरीन लाइंस चंदनवाड़ी श्मशान घाट में हुआ। लॉकडाउन को देखते हुए अंतिम क्रिया की व‍िधी आधे घंटे से भी कम समय में संपन्न कर दी गई। इस दौरान ऋषि के परिजनों और करीबियों सहित 24 लोग ही श्‍मशान घाट के अंदर जा सके। हालांकि, तमाम कोश‍िशों के बावजूद बेटी रिद्धिमा दिल्ली से नहीं आ पाईं। ऋषि का दाह संस्कार इलेक्ट्रिक मशीन से हुआ है। इस दौरान रणबीर अपने पिता को नम आंखों से एकटक देखते रहे।

श्मशान में मौजूद रहे ये लोग

अंतिम संस्कार में सिर्फ 24 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी। अभिषेक बच्चन और 5 पुजारी वहां पहले से ही मौजूद थे। आदर जैन, आलिया भट्ट, सैफ अली खान भी वहां बाद में पहुंचे। नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारेख, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, राहुल रवैल, करीना कपूर, सैफ अली खान, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, नताशा नंदन, रोहित धवन, राहुल रवैल समेत कुल 24 लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

नहीं पहुंच पाईं बेटी रिद्धिमा

ऋषि की बेटी रिद्धिमा की चार्टर्ड प्लेन से दिल्‍ली से मुंबई आने के की तैयारी में थीं, लेकिन डीजीसीए से परमिशन नहीं मिली। मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन को देखते हुए गुरुवार को ही अंतिम संस्कार की परमिशन दी थी। 3 बजे तक अंतिम संस्कार होना था, लेकिन रिद्धिमा उस वक्त तक न आ सकीं। पुलिस और इंतजार नहीं कर सकती थी लिहाजा बेटी के बिना ही अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले रिद्ध‍िमा को दिल्‍ली में भी मुंबई जाने के लिए परमिशन लेनी पड़ी। र‍िद्ध‍िमा समेत 5 लोगों को मूवमेंट पास दिया गया। लेकिन प्राइवेट प्‍लेन को उड़ने की इजाजत मिलने में देरी हुई।

अस्‍पताल में ये थे मौजूद

सिर्फ परिवार से जुड़े लोग ही अस्‍पताल में रहे। करीना कपूर खान, सैफ अली खान, राजीव कपूर, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर और आलिया भट्ट भी अस्‍पताल में थे। इस मुश्‍क‍िल घड़ी में परिवार के बाहर से सिर्फ अभ‍िषेक बच्‍चन को अस्‍पताल में रुकने की इजाजत दी गई थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना को लेकर अंचल अधिकारी किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें : डीसी
Next Article कोरोना से जंग में चौतरफा खुशखबरी, डबलिंग रेट, रिकवरी रेट और डेथ रेट तीनों पैमानों पर मिलने लगी गुड न्यूज

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.