अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। राज्य के नियोजित स्वास्थ्य कर्मियों के मानदेय में 11,000 रुपये से 21,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले से स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। इसके तहत लैब टेक्नीशियन और एक्स-रे टेक्नीशियन का मासिक मानदेय 37,000 रुपये से बढ़ाकर 48,000 रुपये कर दिया गया है। वहीं, सीनियर रेडियोग्राफर का मानदेय 37,000 रुपये से बढ़ाकर 58,000 रुपये किया गया है। इन पदों पर करीब 500 कर्मचारी कार्यरत हैं।
इससे पहले CM ने आशा कार्यकर्ताओं, ममता कार्यकर्ताओं, किसान सलाहकारों और मिड-डे मील रसोइयों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की थी। किसान सलाहकारों का मानदेय 13,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये और ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह अब 600 रुपये दिए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : भरोसे का क’त्ल : शिक्षिका से ऐंठा मोटा माल, फिर खेला शोषण और ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल

