अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के श्याम लाल कॉलेज (इवनिंग) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 57 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-10 वेतनमान के तहत 57,700 रुपये से 1,82,400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
विभागवार पदों का विवरण
कॉमर्स – 21
कंप्यूटर साइंस – 6
इकोनॉमिक्स – 7
इंग्लिश – 6
हिंदी – 7
इतिहास – 3
गणित – 3
पॉलिटिकल साइंस – 1
फिजिकल एजुकेशन – 1
एन्वायरनमेंटल स्टडीज – 2
कुल – 57 पद
योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री।
यूजीसी/सीएसआईआर की नेट परीक्षा उत्तीर्ण।
या फिर विश्व की टॉप-500 रैंकिंग वाले किसी विदेशी संस्थान से पीएचडी की डिग्री।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार rec.uod.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
“Apply Online” लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण करें।
लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें और विवरण जांच लें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
भरे हुए आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश का स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ा तोहफा… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : भरोसे का क’त्ल : शिक्षिका से ऐंठा मोटा माल, फिर खेला शोषण और ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल
इसे भी पढ़ें : स्कूल गर्ल्स की तुलना शराब से? सोशल मीडिया पर हंगामा
इसे भी पढ़ें : कमल भूषण ह’त्याकांड के सरकारी गवाह ने जेल में शुरू किया भूख हड़ताल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : DU छात्रों के लिए फिर शुरू हुई यू-स्पेशल बस सेवा

