Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 11:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक ईमेल से पटना सिविल कोर्ट में मचा हड़कंप, अलर्ट मोड में पुलिस
Headlines

एक ईमेल से पटना सिविल कोर्ट में मचा हड़कंप, अलर्ट मोड में पुलिस

August 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कोर्ट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : पटना सिविल कोर्ट को शुक्रवार को ईमेल के जरिए बम धमकी मिली। धमकी मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने तुरंत पूरे परिसर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। बम स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन जांच के दौरान कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।

धमकी ईमेल में क्या लिखा था?

धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर और जज के कक्ष में चार आरडीएक्स आईईडी लगाए गए हैं। इसमें यह भी लिखा गया कि बिहार से तमिलनाडु जाने वाले प्रवासी मजदूरों की वजह से वहां की स्थानीय जनसंख्या संरचना प्रभावित हो रही है। ईमेल में इस धमकी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जोड़ते हुए बिहार श्रमिकों को चेन्नई भेजना बंद करने की बात कही गई।

पुलिस की कार्रवाई

धमकी मिलते ही पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और कोर्ट को खाली करा दिया गया। सभी मामलों की सुनवाई नई तारीख पर स्थगित कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान की जा रही है।

वकीलों ने जताई चिंता

पटना व्यवहार न्यायालय के वकील राजन सिंह ने बताया कि यह दूसरी बार है जब सिविल कोर्ट को बम धमकी मिली है। उन्होंने मांग की कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और धमकी देने वालों को जल्द गिरफ्तार करे। फिलहाल कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : CM नीतीश का बड़ा ऐलान : महिलाओं के खाते में डालेंगे पहले 10 हजार, फिर दो लाख… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleAI चीटिंग से परेशान गूगल, अब हाइब्रिड इंटरव्यू मॉडल अपनाएगा
Next Article दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान- 2026 में आएगा…

Related Posts

बिहार

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026
बिहार

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026
बिहार

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026

बाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.