अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : DC कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर ज़िले में अपात्र राशन कार्डधारियों की पहचान और नाम हटाने की प्रक्रिया लगातार चल रही है। इसी अभियान के तहत अगस्त माह में कुल 49,764 राशन कार्डधारियों का नाम सूची से हटा दिया गया। जांच में पाया गया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संदिग्ध आधार प्रविष्टियों वाले 15,615 नाम डिलीट किए गए। इसी तरह आरसीएमएस श्रेणी (18 वर्ष से कम और 100 वर्ष से अधिक आयु वाले एकल सदस्य कार्डधारी) के 1,022 नाम हटाए गए। वहीं, छह महीने या उससे अधिक समय से राशन नहीं लेने वाले 31,855 “मौन राशन कार्डधारियों” के नाम भी रद्द कर दिए गए। साथ ही 1,023 डुप्लिकेट लाभुकों को भी सूची से बाहर कर दिया गया।
बता दें कि पिछले तीन महीनों में 2,476 लोगों ने स्वयं राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया, जिनमें से अब तक 2,148 कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। अगस्त माह में 249 अपात्र कार्डधारियों का नाम हटाया गया।
DC कर्ण सत्यार्थी ने शनिवार को कहा कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य वास्तविक लाभुकों तक सरकार का खाद्यान्न पहुंचाना है। उन्होंने अपील की कि अपात्र राशन कार्डधारी स्वेच्छा से अपना कार्ड सरेंडर करें। अगर किसी ने गलती से कार्ड बनाए रखा है तो उसे तुरंत जमा कर दें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जांच के दौरान अपात्र कार्डधारी पकड़े जाने पर उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : बिहार बना फिल्मी दुनिया का नया ठिकाना, 25 फिल्मों की शूटिंग को मिली मंजूरी

