Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना में आज से चलेगी डबल डेकर बस, रूट और किराया… जानें
Headlines

पटना में आज से चलेगी डबल डेकर बस, रूट और किराया… जानें

September 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पटना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : बिहार की राजधानी पटना में आज यानी मंगलवार से राज्य की पहली डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत हो गई है। बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने जेपी गंगा पथ (गंगा ड्राइव) पर इस सेवा का उद्घाटन किया। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) द्वारा शुरू की गई यह सेवा पर्यटकों को पटना के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की सैर कराने के लिए शुरू की गई है।

दीघा से कंगनघाट तक चलेगी बस 

यह डबल डेकर बस दीघा रोटरी से पटना सिटी के कंगनघाट तक चलेगी। उद्घाटन के दिन बस सेवा दोपहर 12:30 बजे दीघा रोटरी से शुरू हुई। बस का किराया 100 रुपये रखा गया है। फिलहाल इस रूट पर एक बस चल रही है, लेकिन सफल संचालन के बाद बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

खुली छत और खास सुविधाएं 

इस बस की खासियत इसका ऊपरी ओपन रूफ डेक है, जहां से पर्यटक गंगा नदी, घाटों, मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और अन्य दर्शनीय स्थलों का खुली हवा में आनंद ले सकते हैं। निचली मंजिल वातानुकूलित है। बस में लाइव गाइडेड टूर, जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे और इमरजेंसी अलार्म सिस्टम जैसी सुविधाएं भी हैं। एक प्रशिक्षित गाइड यात्रियों को हर स्थल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जानकारी देगा।

पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल 

पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने कहा, “यह बस सेवा पटना की सुंदरता को दिखाने के साथ-साथ बिहार के पर्यटन को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है। अगर यह पहल सफल रही, तो इसे अन्य शहरों में भी शुरू किया जाएगा।”

भविष्य की योजनाएं 

पर्यटन विभाग जल्द ही नालंदा, गया और राजगीर जैसे पर्यटक स्थलों पर भी डबल डेकर बस सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है। साथ ही, ऑनलाइन बुकिंग और बहुभाषी गाइडिंग सिस्टम भी विकसित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी : CM हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 02 सितंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article मरीन ड्राइव पर अलग अंदाज में दिखे तेजस्वी, युवकों संग डांस करते बनाया रील… देखें वीडियो

Related Posts

बिहार

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.