अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच राजद नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का एक अलग अंदाज सामने आया है। पटना के मरीन ड्राइव पर उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी युवाओं के साथ मस्ती करते और फिल्मी अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।
मिली जानकारी अनुसार मरीन ड्राइव पर तेजस्वी अपने समर्थकों से घिर गए थे। इस दौरान भीड़ ने उनसे रील बनाने की मांग की, जिसे तेजस्वी ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। वीडियो में वे ऋतिक रोशन के स्टाइल में डांस करते और मजेदार अंदाज में पोज देते दिखे।
रोहिणी आचार्य ने शेयर किए वीडियो
तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, “दिल तो बच्चा है जी, मस्ती का टाइम, पटना मरीन ड्राइव।” रोहिणी ने कई क्लिप शेयर कीं, जिनमें तेजस्वी युवाओं के साथ हंसी-मजाक करते और मस्ती भरे मूड में नजर आए। एक पोस्ट में रोहिणी ने लिखा, “सबसे कीमती चीज होती है चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान, भतीजा अपने चाचा की जान होता है।”
दिल तो बच्चा ही है जी … मस्ती टाइम @ पटना मरीन ड्राइव
@iHrithik pic.twitter.com/TxelXmsSPb— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 2, 2025
सबसे कीमती है चेहरे की प्यारी सी मुस्कान
भांजा है अपने मामा जी की जान pic.twitter.com/1fj3gbAyyY— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 2, 2025
Mama – Bhanja Fun Unlimited at Patna Marine drive pic.twitter.com/P6InPRrZbQ
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 2, 2025
Lalu_ Bina_chalu_E_Bihar_Na_hoe pic.twitter.com/qQk89dpgVy
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 2, 2025
बिहार के युवा बदलाव चाहते हैं , युवा तेजस्वी की अगुवाई में बढ़ता बिहार चाहते हैं ..
युवाओं के साथ अनौपचारिक संवाद से उन्हें और बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्राप्त होता है और एक नयी ऊर्जा का संचार होता .. युवा नेतृत्व, नयी सोच के साथ ही आगे बढ़ेगा बिहार.. pic.twitter.com/nCAFPfirZI
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 2, 2025
‘मोदी जी को भी नचा दूंगा’
वीडियो में तेजस्वी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं तो मोदी जी को भी नचा देता हूं।” इस बयान ने वीडियो को और भी चर्चा में ला दिया। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके इस हल्के-फुल्के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उनकी ऊर्जा को सराह रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : पटना में आज से चलेगी डबल डेकर बस, रूट और किराया… जानें

