Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 05:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गया में पितृपक्ष मेले की तैयारी जोरों पर, CM नीतीश कुमार ने लिया जायजा
Headlines

गया में पितृपक्ष मेले की तैयारी जोरों पर, CM नीतीश कुमार ने लिया जायजा

September 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Gayaji : CM नीतीश कुमार बुधवार को गया पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर मेला क्षेत्र के देवघाट, विष्णु पथ और अन्य पिंडवेदियों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान CM ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने साफ कहा कि सभी बुनियादी सुविधाएं समय पर पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गया में पितृपक्ष मेला बिहार की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है, और इसकी गरिमा बनाए रखने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है — विष्णुपद, देवघाट, चांद चौरा और समाहरणालय क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

समाहरणालय में समीक्षा बैठक

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पितृपक्ष मेले की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी योजनाओं की बारीकी से जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले।

Advertisement Advertisement

योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री चाकंद हाई स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने कुल 899 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से 10 बड़ी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रमुख योजनाएं इस प्रकार हैं:

योजना का नामलागत (रुपये में)
मुफस्सिल मोड़ पर फ्लाईओवर निर्माण₹349.22 करोड़
कोठी से सलैया पथ निर्माण₹119.74 करोड़
गया-परैया-गुरुआ-औरंगाबाद पथ चौड़ीकरण₹104.72 करोड़
बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण₹90.16 करोड़
मोराटाल मुख्य पईन का चौड़ीकरण₹77.60 करोड़
बेल्थु गांव में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय₹58.54 करोड़
बेला पनारी रोड से धनावां तक सड़क चौड़ीकरण₹39.82 करोड़
कंडी नवादा पार्क का विकास₹19.89 करोड़
सिलौंजा पार्क का विकास₹21.81 करोड़
इमामगंज में डिग्री कॉलेज निर्माण₹14.52 करोड़
12 बांधों का जीर्णोद्धार₹3.61 करोड़

प्रमुख नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज और पर्यावरण मंत्री डॉ सुनील कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट में 49 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, कौन-कौन से… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपटना समेत 38 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Next Article बिहार में सरकारी नौकरी की बहार: 11,000 से अधिक पदों पर Vacancy

Related Posts

बिहार

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.