Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 04:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना समेत 38 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Headlines

पटना समेत 38 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

September 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पटना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में मॉनसून भले ही कमजोर पड़ गया हो, लेकिन मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार से 8 सितंबर तक पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई है। पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद सहित सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ इलाकों में बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है।

नेपाल में भारी बारिश का असर दिखा

लगातार बारिश के कारण गंगा और कोसी नदियां उफान पर हैं। नेपाल में भारी बारिश का असर बिहार की कोसी नदी पर दिख रहा है। रविवार शाम से कोसी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नेपाल के बराहक्षेत्र से पानी का डिस्चार्ज बढ़ता-घटता रहा है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, खगड़िया के डुमरी और बलतारा, भागलपुर के विजय घाट पुल और कटिहार के कुरसेला में कोसी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।

Advertisement Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में पटना के अधिकतम तापमान और अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना है, जो अगले 24 घंटों में और प्रभावी हो सकता है। इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

मुंगेर में बाढ़ का खतरा 

मुंगेर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों के बाद अब शहरी क्षेत्रों में भी पानी घुस गया है। लाल दरवाजा-गीता बाबू लिंक पथ पर करीब तीन फीट पानी जमा है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कई निचले इलाकों और घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सदर प्रखंड के मोहली पंचायत के टीका रामपुर में सड़क और आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह डूब गए हैं।

भागलपुर में भी बाढ़ का संकट 

भागलपुर में गंगा और कोसी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कहलगांव, सुल्तानगंज, नाथनगर, सबौर और नवगछिया के तीन प्रखंडों सहित आठ प्रखंडों के निचले इलाके जलमग्न हैं। नवगछिया के कोसी तटवर्ती क्षेत्रों में पानी तेजी से फैल रहा है। प्रशासन ने जिले की 92 पंचायतों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया है।

इसे भी पढ़ें : चार सितंबर को बिहार बंद का ऐलान… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचार सितंबर को बिहार बंद का ऐलान… जानें क्यों
Next Article गया में पितृपक्ष मेले की तैयारी जोरों पर, CM नीतीश कुमार ने लिया जायजा

Related Posts

बिहार

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.