अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : इस साल रांची के मोरहाबादी मैदान में दिवाली का जश्न और भी खास बनने जा रहा है। जेसोवा यानी झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा 9 से 13 अक्टूबर 2025 तक पांच दिवसीय दिवाली मेला आयोजित किया जाएगा। इसी सिलसिले में जे़सोवा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पूरे परिवार सहित मेले में शामिल होने का आमंत्रण दिया और वहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की। बताया गजेसोवाया कि इस मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक झलकियां, हस्तशिल्प प्रदर्शन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई आयोजन होंगे।
इस अवसर पर जे़सोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य रंजना कुमार और ज्योति मंजू मौजूद थीं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि जे़सोवा केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम ही नहीं करता, बल्कि समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय है।

CM हेमंत सोरेन ने जेसोवा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक माहौल बनाते हैं और लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। विधायक कल्पना सोरेन ने भी संगठन की तारीफ की और कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल रांची बल्कि पूरे झारखंड में उत्सव का रंग बिखेर देंगे। मेले के दौरान बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और सामाजिक कल्याण पर केंद्रित प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। इस बार का दिवाली मेला झारखंड की लोकसंस्कृति और परंपरा के साथ-साथ आधुनिकता का संगम प्रस्तुत करेगा।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में रोजगार से पर्यटन तक… CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल… जानें

