Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 11:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में रोजगार से पर्यटन तक… CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल… जानें
Headlines

झारखंड में रोजगार से पर्यटन तक… CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल… जानें

September 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : झारखंड अब सिर्फ खनिज संपदा और जंगलों का प्रदेश नहीं रह गया है। CM हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यह राज्य अब रोज़गार, योजनाबद्ध शहरी विकास और पर्यटन के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बनाने की ओर कदम बढ़ा रहा है। गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक विशेष समारोह ने इस बदलाव की झलक साफ दिखाई।

नई पीढ़ी को मिली जिम्मेदारी

CM हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग में चयनित 19 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। युवा चेहरे जब नियुक्ति पत्र लेकर मंच से उतरे तो उनके परिवारों की आंखों में सपनों की चमक साफ दिखाई दी। CM ने उन्हें याद दिलाया कि यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है… नगरीय क्षेत्रों को बेहतर सुविधा देना और नागरिक जीवन को आसान बनाना।

सरकार का फोकस अब स्मार्ट और योजनाबद्ध शहरी विकास पर 

गांव से शहर की ओर पलायन बढ़ रहा है। ऐसे में शहरों को प्लानिंग के साथ विकसित करना जरूरी है। CM हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा कि अगर अभी तैयारी नहीं हुई तो आने वाले समय में अव्यवस्थित शहरीकरण बड़ी चुनौती बन जाएगा। यही वजह है कि सरकार का फोकस अब स्मार्ट, व्यवस्थित और योजनाबद्ध शहरी विकास पर है।

झारखंड के धरोहरों को देखेगी दुनिया 

समारोह का एक और बड़ा आकर्षण था झारखंड पर्यटन और झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का नया लोगो और वेबसाइट लॉन्च। मौके पर CM हेमंत ने कहा… “झारखंड को प्रकृति ने अनोखा उपहार दिया है। यहां झरने, पहाड़, जंगल और सांस्कृतिक विरासत सब कुछ है। अब समय आ गया है कि इन धरोहरों को दुनिया देखे।” पर्यटन को बढ़ावा देने से सिर्फ सैलानियों की संख्या नहीं बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय कारीगरों, कलाकारों और ग्रामीण युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे।

संस्कृति और खानपान पर भी ध्यान

समारोह में होटल प्रबंधन संस्थान, रांची की ओर से झारखंडी व्यंजन पर आधारित पुस्तक “Savouring Jharkhand” का विमोचन भी हुआ। यह सिर्फ एक कुकबुक नहीं, बल्कि झारखंड के खानपान की सांस्कृतिक कहानी है, जिसे अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी ले जाया जा रहा है।

झारखंड का बदलता चेहरा

इस समारोह ने एक बात साफ कर दी… झारखंड अब सिर्फ प्राकृतिक संसाधनों तक सीमित नहीं रहेगा। यहां की सरकार रोजगार, पर्यटन, संस्कृति और शहरी विकास सबको मिलाकर एक नए झारखंड की तस्वीर बनाने की दिशा में है। झारखंड धीरे-धीरे अपने लोगों को यह भरोसा दिला रहा है कि यहां अवसर भी हैं और भविष्य भी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, राज्य सभा सांसद महुआ माजी, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार और पर्यटन सचिव मनोज कुमार मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : गवर्नर गंगवार और सीएम हेमंत ने किया शहादत को सलाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article400 स्टॉल, 9 जोन और नए सरप्राइज… रांची का एक्सपो उत्सव शुरू होने को तैयार
Next Article बिहार में टीचर बनने का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी डिटेल्स

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.