Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 11:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » असरुद्दीन और पप्पु सोनार के धराते ही खुला बड़ा राज, SSP क्या बता गये… देखें वीडियो
Headlines

असरुद्दीन और पप्पु सोनार के धराते ही खुला बड़ा राज, SSP क्या बता गये… देखें वीडियो

September 13, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची शहर में पिछले कुछ दिनों से चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने लोगों को डर और असुरक्षा का अहसास करा दिया था। खासकर महिलाओं को बाजार और मंदिरों के आसपास टारगेट किया जा रहा था। इन घटनाओं के बारे में जब DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को पता चला तो उन्होंने स्नैचरों को दबोचने के वास्ते खास रणनीति बनायी। इस रणनीति के तहत सिटी एसपी अजीत कुमार की देखरेख में SIT ने अपना काम शुरू कर दिया। इसी दरम्यान बीते 11 सितंबर को चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के पास एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली गई। चुटिया थाना में मामला दर्ज कर पूरे सिस्टम को अलर्ट किया गया।

सीसीटीवी से बच न सका स्नैचर

पुलिस की टीम ने तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। फुटेज में दिख रहे बाइक और चेहरों से सुराग मिलते ही टीम ने तेजी से कार्रवाई की। आखिरकार असरुद्दीन अंसारी नामक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास वही बाइक मिली, जिसका इस्तेमाल छिनतई में हुआ था।

12-14 वारदातों को दे चुका अंजाम

गिरफ्तारी के बाद असरुद्दीन ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह रांची के कई इलाकों में करीब 12 से 14 बार चेन स्नैचिंग कर चुका है। उसने बताया कि वारदात के बाद सोना बेचने के लिए वह एक ज्वेलर से संपर्क करता था।

ज्वेलर के पकड़ाते ही सोना बरामद

असरुद्दीन की निशानदेही पर पुलिस ने कडरु फुल टोली स्थित महामाया ज्वेलर्स के मालिक पप्पु सोनार को भी पकड़ लिया। उसकी दुकान से महिला की छिनी हुई चेन के अलावा करीब 30 ग्राम सोना बरामद हुआ। बरामद सामान में पिघलाया हुआ सोना और उससे बनी नई ज्वेलरी भी शामिल थी।

अपराधियों का पुराना रिकॉर्ड

करीब 45 साल का असरुद्दीन अंसारी लोहरदगा के हीरी बडकाटोली का रहने वाला है। वहीं, 40 साल का सोनार पप्पु कुमार रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में रहता है। असरुद्दीन अंसारी और पप्पु सोनार दोनों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। पहले भी कई लूट और छिनतई के मामलों में जेल की हवा खा चुके हैं। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई के बाद शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

संदेश साफ – अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

रांची पुलिस अब अपराधियों को बख्शने के मूड में नहीं है। महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। आने वाले समय में इस तरह के अपराधियों के खिलाफ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा क्या बता गये… देखें

रांची में चेन स्नैचर असरुद्दीन के साथ पप्पु सोनार गिरफ्तार, 30 ग्राम से ज्यादा छीना हुआ सोना बरामद, DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा क्या बता गये… देखें वीडियो pic.twitter.com/yWN7Ie95EJ

— News Samvad (@newssamvaad) September 13, 2025

इसे भी पढ़ें : RMC का जीरो टॉलरेंस ऑन लिटरिंग शुरु, 6 दुकानों पर ठोका जुर्माना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleNDA के कार्यकर्ता सम्मेलन में बवाल, तीखी नोकझोंक और हाथापाई
Next Article इतिहास रचती लोक अदालत : एक दिन में 924 करोड़ रुपए का सेटलमेंट

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.