Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 03:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्पोर्ट्स कोटा से रेलवे नौकरी का मौका, बिना परीक्षा ऐसे पाएं शानदार सैलरी
अन्य खबरें

स्पोर्ट्स कोटा से रेलवे नौकरी का मौका, बिना परीक्षा ऐसे पाएं शानदार सैलरी

September 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
स्पोर्ट्स
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : साउदर्न रेलवे ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए स्पोर्ट्स कोटा के तहत 67 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों पर होगी नियुक्ति?

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) दक्षिण रेलवे की इस भर्ती में कुल 67 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इनमें लेवल 4 और 5 के लिए 5 पद, लेवल 2 और 3 के लिए 16 पद, जबकि सबसे ज्यादा 46 पद लेवल 1 के लिए रखे गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 18,000 रुपये से 29,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा।

auto

योग्यता और आयु सीमा

भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी आवेदक का जन्म 2 जनवरी 2001 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता में लेवल 1 पदों के लिए न्यूनतम 10वीं पास या ITI जरूरी है, जबकि लेवल 2 और उससे ऊपर के पदों के लिए 12वीं या उच्चतर योग्यता अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन केवल स्पोर्ट्स ट्रायल्स और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। खेल उपलब्धियां और ट्रायल का प्रदर्शन ही अंतिम मेरिट तय करेंगे।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जिसमें से ट्रायल में शामिल होने के बाद 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं, SC, ST, महिला, एक्स-सर्विसमैन और दिव्यांग उम्मीदवारों को सिर्फ 250 रुपये शुल्क देना होगा, जो ट्रायल में शामिल होने पर पूरा वापस कर दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcmas.in पर जाएं।

  • “Sports Quota Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  • आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

  • भविष्य के लिए आवेदन की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

इसे भी पढ़ेें : भविष्य गढ़ने वालों को सलाम, DGP ने दिया 3000 शिक्षकों को सम्मान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभविष्य गढ़ने वालों को सलाम, DGP ने दिया 3000 शिक्षकों को सम्मान
Next Article पुलिस से लेकर बैंक तक 11 हजार से ज्यादा वैकेंसी, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स

Related Posts

अन्य खबरें

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026
अन्य खबरें

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
अन्य खबरें

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.